दीपमाला सी दमकती दीपिका पादुकोण ने दिल्ली में अपनी अगली फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू कर दी है, तो इधर मुंबई में सिनेमा के वीर रणवीर सिंह गुपचुप तरीके से अपने एक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं। दुनिया को यही पता है कि रणवीर इन दिनों मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक 83 कर रहे हैं, लेकिन अमर उजाला को रणवीर मुंबई के एक स्टूडियो में एक ऐसे सीन की शूटिंग करते दिखे, जिसका इस फिल्म से कोई लेना देना नहीं है।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
आमतौर पर रणवीर सिंह अपने काम और इसकी लोकेशन को सार्वजनिक नहीं करते हैं, लेकिन अमर उजाला ने जो कुछ देखा वह चौंकाने वाला है। रणवीर मुंबई के एक सबअर्बन स्टूडियो में किसी सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग करते दिखे। उनका ड्रेस पूरी तरह से ब्लैक था और अकड़ के साथ चलने का उनका अंदाज शानदार लग रहा था। साथ ही उन्होंने एक फंकी कॉन्टेक्ट लेंस भी पहना था, जिससे उनकी आंखों का कलर पूरी तरह बदल गया था।
3 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
तमाम कोशिशों के बावजूद रणवीर ने ये नहीं बताया कि वह यहां किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान उनके दोस्त और फिल्म मेकर नवजर ईरानी भी नजर आए और वही रणवीर के इस प्रोजेक्ट के निर्देशक भी हैं।
सूत्र बताते हैं कि निश्चित रूप से यह उनका कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं है और जल्द ही रणवीर इस प्रोजेक्ट के बारे में सब कुछ सार्वजनिक करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर वह एक साल से पूरी लगन से काम करते रहे हैं।
4 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
रणवीर सिंह की अगली फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म को मेकर कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव खुद रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं। जल्द ही रणवीर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
5 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
'83' की पूरी टीम जल्द ही धर्मशाला में अपना पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू करेगी। इसके बाद कास्ट और क्रू मेंबर स्कॉटलैंड और लंदन में भी शूटिंग के लिए जाएंगे। इस फिल्म में तमिल एक्टर जीवा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को विष्णु इंदुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।