फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक के साथ शूट हुई दोस्ताना 2 गई कचरे में, 20 दिन की शूटिंग में हुआ 20 करोड़ का नुकसान!

Sat, 17 Apr 2021 09:24 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Apr 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar dharma productions drops Kartik aryaan from dostana 2 suffers 20 crore of loss due to actor unprofessionalism
करण जौहर, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने लंबे संघर्ष के बाद वो मुकाम हासिल कर लिया जहां दर्शक उन्हें फिल्मों में देखना काफी पसंद करते हैं। इन दिनों युवाओं के पसंदीदा बने कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री के कई बड़े निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं। पिछले काफी समय से कार्तिक करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2 को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस फिल्म में जान्हवी कपूर कार्तिक के अपोजिट नजर आने वाली थीं। वहीं अब खबर सामने आ गई है कि धर्मा प्रोडक्शन ने कार्तिक को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसे लेकर एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है।

Karan Johar dharma productions drops Kartik aryaan from dostana 2 suffers 20 crore of loss due to actor unprofessionalism
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया कि,'प्रोफेशनल स्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने गरिमापूर्ण शांति बनाए रखने का फैसला किया है। हम दोस्ताना 2 को रीकास्ट करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन Collin D'cunha कर रहे हैं। आधिकारिक घोषणा होने तक इंतजार करें'। खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन को फिल्म के सेकेंड हॉफ से दिक्कत थी जिसके चलते ये फिल्म पहले से विवादों में नजर आ रही थी। एक सूत्र ने बताया कि कार्तिक ने करण जौहर से पहले फिल्म की शूटिंग को कुछ वक्त तक रोकने की बात कही और फिर दूसरी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली। ऐसे में करण जौहर कार्तिक से काफी नाराज हो गए। एक अन्य सूत्र ने ये भी बताया कि कार्तिक फिल्म के सेकेंड हॉफ की कहानी बदलना चाहते थे जबकि उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले ही पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी थी। कार्तिक का ये व्यवहार करण जौहर को बिल्कुल पसंद नहीं आया।


Karan Johar dharma productions drops Kartik aryaan from dostana 2 suffers 20 crore of loss due to actor unprofessionalism
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर ने कार्तिक के इस रवैये को देखकर उनके साथ कभी काम ना करने का फैसला किया है। बता दें कि 24 दिनों की फिल्म की शूटिंग भी कर ली गई थी जिसमें 20 दिन कार्तिक की शूटिंग भी शामिल थी। वहीं अब प्रोडक्शन ने फिर से रीकास्ट करने का फैसला किया है। ये भी खबर है कि धर्मा प्रोडक्शन को करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar dharma productions drops Kartik aryaan from dostana 2 suffers 20 crore of loss due to actor unprofessionalism
karan johar, kartik aryan - फोटो : instagram

फिल्म से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि, 'धर्मा प्रोडक्शन इन बातों को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहता ऐसे में वो ये नुकसान चुपचाप सह लेंगे। हालांकि ये जो कुछ भी हुआ है उससे तय है कि करण अब कार्तिक आर्यन जैसे अनप्रोफेशनल अभिनेता के साथ कभी काम नहीं करेंगे'। इसके अलावा ये भी बताया गया कि कार्तिक की टीम धर्मा प्रोडक्शन को शूटिंग की तारीख देने में बहुत आना कानी कर रही थी जिसके बाद प्रोडक्शन ने कार्तिक को हटाने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
Karan Johar dharma productions drops Kartik aryaan from dostana 2 suffers 20 crore of loss due to actor unprofessionalism
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

ऐसा पहली बार हुआ है जब धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद किसी अभिनेता को बाहर का रास्ता दिखाया हो। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। एक वजह ये भी बताई जा रही है कि जान्हवी और कार्तिक के बीच भी कुछ मनमुटाव चल रहा था जिसके कारण भी करण ने कार्तिक को हमेशा के लिए अपने प्रोडक्शन से बाहर कर दिया। ऐसे में करण अब कभी कार्तिक को अपनी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed