फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे इंटरव्यू लेने वाले करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने फिल्मों में हुए आइटम नंबरों के लिए माफी मांगी है।
हालांकि करण जौहर बॉलीवुड में कोई पहले नहीं है जिन्होंने आइटम नंबर का विरोध किया हो। इससे पहले जया बच्चन, हेमा मालिनी, शबाना आजमी और जावेद अख्तर जैसे कलाकार आइटम नंबरों का विरोध कर चुके है।
करण जौहर ने इस मामले में माफी मांगते हुए कहा,'मैं आइटम नंबरों के लिए माफी मांगता हूं। मुझसे यह गलती अब दोबारा नहीं होगी। बतौर फिल्ममेकर मैंने ये गलतियां की हैं, लेकिन आगे मैं कभी ऐसा नहीं करूंगा।'
करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं को आइटम नंबर्स में उनकी छवि को गलत ढंग से पेश करने की बात पर अपनी राय देते हुए कहा कि वो बहुत शर्मिंदा है कि उनकी भी कई फिल्मों में एक्ट्रेस को आइटम नंबर्स दिए गए।
आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'अग्निपथ' में कटरीना कैफ ने 'चिकनी चमेली' और 'ब्रदर्स' में 'मेरा नाम मैरी है' में करीना कपूर ने आइटम नंबर किया था।