फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar announces historical film Takht on social media

'कलंक' के बाद 'तख्त' लेकर आ रहे हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर खुद किया ऐलान

Thu, 09 Aug 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar announces historical film Takht on social media
karan johar
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट करके दी। सोशल मीडिया पर करण ने न केवल फिल्म के लीड एक्टर्स के नाम बताए बल्कि फिल्म का पोस्टर भी जारी किया।
विज्ञापन

 

Karan Johar announces historical film Takht on social media
Takht
करण जौहर की इस फिल्म का नाम 'तख्त' होगा जिसकी कहानी मुगल शासन के दौर की होगी जिसमें तख्त से प्यार और उसे हासिल करने की रंजिश दिखाई जाएगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar announces historical film Takht on social media
takht film
'तख्त' फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगे। यानी कि यह मल्टीस्टारर फिल्म होगी। करण जौहर ने फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा फिल्म से जुड़ी और जानकारी भी शेयर की है।
 

 
विज्ञापन

Karan Johar announces historical film Takht on social media
karan johar
करण जौहर की 'तख्त' फिल्म में स्क्रीनप्ले सुमित रॉय करेंगे तो वहीं फिल्म के डायलॉग हुसैन हैदरी लिखेंगे। यह फिल्म धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही है। आपको बता दें, करण जौहर की यह दूसरी पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। 'कलंक' फिल्म भी पीरियड ड्रामा है जिसकी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन लीड रोल में है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है जबकि अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed