कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोमवार की शाम एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान कपिल व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। उन्हें एक शख्स बाहर लेकर जा रहा था। कपिल की व्हीलचेयर पर बैठे हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गई थीं। इतना ही नहीं कपिल के फैंस काफी परेशान हो गए थे कि आखिर उनके स्टार को हुआ क्या है। अब ये पता चल गया है कि कपिल को हुआ क्या है और वो व्हीलचेयर पर क्यों बैठे हुए थे।
एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कपिल शर्मा ने बताया कि, 'मैं ठीक हूं, बस जिम में थोड़ी बैक इंजरी हो गई है। कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगा। आपकी फिक्र के लिए शुक्रिया।' जिसके बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली। लोग सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
तो वहीं दूसरी तरफ कपिल को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, जब कपिल को व्हीलचेयर पर देखा गया तो सभी हैरान रह गए थे। फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने और उनका हाल जानने के लिए आगे आ रहे थे। जिसपर कपिल ने भड़कते हुए कहा था, 'ओए, हटो पीछे सारे तुम लोग। तुम लोग बदतमीजी करते हो। उल्लू के पट्ठे।' ये सुनकर फोटोग्राफर को भी गुस्सा आ गया है। एक फोटोग्राफर ने पलटकर कपिल को जवाब दिया, 'रिकॉर्ड हो गया सर, थैंक्यू सर।’
अब कपिल के वायरल हो रहे इस वीडियो पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतना भी घमंड किस बात का है। तो वहीं कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि शौहरत उनके सिर पर चढ़कर बोल रही है। तो वहीं कपिल के फैंस लगातार उनका बचाव कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि उनकी प्राइवेसी में दखल देने के लिए कपिल फोटोग्राफर्स पर भड़क गए।
5 of 5
कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी और बेटी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया है। इस समय उनका शो टीवी पर टेलिकास्ट नहीं हो रहा है। हालांकि, कपिल ने फैन्स को शो बंद करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी गिन्नी मां बनी हैं, इसलिए वह शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर किलकारी गूंजी है और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल, खबरें है कि शो जुलाई में वापिस ऑनएयर होगा।