कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। इस शो की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने कपिल के शो पर आते हैं और यही वजह है कि यह शो हमेशा लाइम लाइट में बना रहता है। कॉमेडी नाइट विद कपिल के कलाकार अपनी बातों और एक्टिंग से सेलेब्स के साथ दर्शकों को भी हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देते हैं। शो के दौरान सेलेब्स भी कई बार जमकर मस्ती करते हैं और कई मजेदार मूमेंट सामने आते हैं। कपिल के शो का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो रवीना टंडन ने शेयर किया है जिसे देखकर यकीनन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा और फराह खान ने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा डांस, देखकर छूट जाएगी हंसी
टिप-टिप बरसा पानी पर किया जबरदस्त डांस-
रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कपिल के शो का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और फराह खान पॉपुलर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। तभी बीच में रवीना भी आकर डांस करती हैं, लेकिन इस बार कपिल और फराह का डांस और उनके एक्सप्रेशन देखने लायक है।
फराह और कपिल ने लगाई अपने डांस से आग-
रवीना टंडन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, जब फराह और कपिल ने पानी में आग लगा दी, आग लगा दी, आग लगा दी। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की है। फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि ज्यादातर फैंस रवीना की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 60 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
रवीना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज भी लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगो उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मेरा पसंदीदा गाना..कपिल और मेम बहुत खूबसूरत लग रही हैं'। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, गुड आप अभी भी बहुत खूबसूरत हैं, हम आपको देखते थे, जब हम स्कूल जाने वाले बच्चे थे और आप में अभी भी वही सुंदरता हैं। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी रवीना की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।