कपिल शर्मा अपनी मजेदार कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते में माहिर हैं। वो न सिर्फ अपने शो से बल्कि सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स से भी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसे में कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल शर्मा नवोजत सिंह सिद्धू बने नजर आ रहे हैं।
कपिल शर्मा के शो में फिर से 'नवजोत सिद्धू' की एंट्री, अर्चना पूरन सिंह से कह दी ये बड़ी बात
दरअसल कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपिल शर्मा ' द कपिल शर्मा शो' के पूर्व जज नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल कहते नजर आ रहे हैं- 'मोहतर्मा अर्चना, तुम्हारे लिए दो लाइनें कहना चाहता हूं, कि मेरा लड़का मेरा लड़का... मैं हूं उसका बाप, पर मेरी कुर्सी छीन ली तुमने, तुमको लगेगा पाप, ठोको'।
इस मजेदार वीडियो के कैप्शन में कपिल ने लिखा है कि 'जस्ट फॉर फन'। वहीं साथ ही साथ उन्होंने अर्चना पूरन सिंह को वीडियो में टैग भी किया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को लेकर कपिल ने कोई मजाक किया हो। इससे पहले भी शो में कपिल कई बार इस तरह का मजाक करते रहते हैं।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
गौरतलब है कि इस वीडियो के अलावा भी कपिल के शो के कई प्रोमो वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में कपिल का प्रियंका चोपड़ा के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रियंका ने कपिल से 2 करोड़ रुपये और 6 हॉट गर्ल्स में से किसी एक को चुनने को कहती हैं।
प्रियंका के इस सवाल पर कपिल कपिल शर्मा 2 करोड़ रुपये चुनते हैं। वहीं प्रोमो वीडियो में कपिल कहते नजर आते हैं कि "मेरी मां ही बदल गई है। बता दें कि प्रियंका की अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक है। इस फिल्म का प्रियंका जमकर प्रमोशन कर रही हैं।
पढ़ें: इन 8 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं सलमान, कटरीना नहीं लेकिन उनकी बहन हैं लिस्ट में शामिल