मादक पदार्थों के मामले में (Sandalwood Drug Case) कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दिगंत मनचले और अभिनेत्री ऐन्द्रिता रे बुधवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के सामने पेश हुए। कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के प्रचलन के मामले की जांच कर रही सीसीबी ने मंगलवार को दंपती को नोटिस जारी किया था।
2 of 5
अभिनेता दिगंत और अभिनेत्री ऐन्द्रिता
- फोटो : File Photo
दोनों ने एक ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। दंपती ने लिखा , हमें केंद्रीय अपराध शाखा की ओर से फोन पर नोटिस मिला था। हमें बुधवार सुबह 11 बजे बुलाया गया। हम समय पर उपस्थित होकर सीसीबी के साथ पूरा सहयोग करेंगे।
3 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : ANI, @rraginidwivedi
इससे पहले मादक पदार्थों के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी की थी। सीसीबी ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत सात अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया है। रागिनी को 28 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल में हैं।
4 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : instagram- @rraginidwivedi
इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में कम से कम सात और लोगों की तलाश की जा रही है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है।
5 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : instagram- @rraginidwivedi
द्विवेदी को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने हाई-प्रोफाइल पार्टियों के आयोजक वीरेन खन्ना के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर उनके घर की तलाशी ली थी।अगस्त में नीकू होम्स से बरामद हुई एक डायरी से हुए ड्रग रैकेट के खुलासे में करीब 15 फिल्म सेलेब्रिटीज का नाम सामने आया था।