ग्लैमरस एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल फिल्म 'मर्णिकणिका' की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट बेहद खास है। कंगना जल्द ही एक बायोपिक में दिखेंगी लेकिन खास बात ये है कि इस रोल के लिए कंगना को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आगे की स्लाइड्स में देखिए किस फिल्म में नजर आएंगी कंगना।
पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री से भरपूर है 'वोदका डायरीज' का Trailer, कातिल को कैसे ढूढ़ेंगे केके मेनन
2 of 5
kangana ranaut and Arunima Sinha
मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और मिल्खा सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बाद अब विश्व रिकॉर्ड धारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की संघर्षगाथा रुपहले पर्दे पर उतरेगी। इस फिल्म में अरुणिमा सिन्हा का किरदार कंगना रनौत निभाएंगी। खास बात ये होगी की फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब अमिताभ बच्चन और कंगना स्क्रीन शेयर करेंगे।
फिल्म के निर्देशक आर बाल्की होंगे। आर बाल्की हमेशा अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। चीनी कम, पा, इंग्लिश-विग्लिंश और डियर जिंदगी बाल्की की बेहतरीन फिल्में हैं। उनकी आने वाली फिल्म अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन' है जो कि 25 जनवरी को रिलीज होगी।
एक पैर न होने और तमाम मुश्किलों के बावजूद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली अरुणिमा सिन्हा के रोल के लिए जाहिर है कंगना को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस फिल्म का नाम ‘अरुणिमा: ए स्टोरी ऑफ माउंटेनियर’ होग। फिल्म वर्ष 2019 में गणतंत्र दिवस के आस-पास रिलीज होगी।
बता दें कि जाने-माने फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अरुणिमा के संघर्षपूर्ण जीवन पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन रॉयल्टी संबंधी अरुणिमा की शर्तों पर बात नहीं बनने की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ सका था।