अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, खासकर ट्विटर पर। यहां हर दिन कोई न कोई कंगना के ट्वीट का निशाना बनता रहता है। अब इशारों ही इशारों में दिलजीत दोसांझ को घेरते हुए कंगना रणौत का एक और ट्वीट सामने आया है, जिसमें मीना हैरिस के बारे में टिप्पणी की गई है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना ने ट्विटर पर एक खबर को पोस्ट किया है जो भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस के बारे में है। इसमें कहा गया है कि व्हाइट हाउस के वकीलों ने मीना हैरिस को कहा है कि वे अपना निजी ब्रांड बनाने के लिए कमला हैरिस का इस्तेमाल बंद करें। व्हाइट हाउस मीना का हरकतों से नाखुश है।
3 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
इसी को कंगना रणौत ने अपने अकाउंट से साझा किया है और कहा है कि ‘मैं जानती थी ये होने वाला है’। साथ ही दिलजीत का नाम बिना लिए ‘लिब्रु’ कहकर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ‘मैंने उसकी टांग खींचने का मौका गवा दिया। कोई बात नहीं अगली बार…’
4 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ
- फोटो : Twitter
इस ट्वीट में कंगना ने मीना की आलोचना करते हुए काफी कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया है। बता दें कि मीना हैरिस ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का न सिर्फ समर्थन किया था बल्कि कहा था कि हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में हैं। इसपर कंगना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यह पहली बार नहीं जब कंगना ने इस तरह से निशाना साधा है। कई बार उन्होंने आक्रामक रुख अख्तियार किया। यहां तक की ट्विटर अधिकारियों को उनके कुछ ट्वीट्स भी डिलीट करने पड़े थे।
5 of 5
kangana
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं एक विवादित ट्वीट के बाद उनके अकाउंट को अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसके बाद कंगना ट्विटर सीईओ पर भड़की थीं और धमकी दे डाली थी वे ट्वीटर छोड़ देंगी और कू एप पर नया अकाउंट बना लेंगी। बता दें कि कंगना रणौत ने जबसे ट्विटर ज्वॉइन किया है तब से ही वे काफी सक्रिय हैं और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।