फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाराजगी: 'थलाइवी' की तारीफ ना करने पर फिल्म इंडस्ट्री पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- बॉलीवुड माफिया एक बार...

Wed, 29 Sep 2021 11:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 29 Sep 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut slams bollywood for not appreciating her film thalaivii says rise above petty human emotions
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हाल ही में फिल्म 'थलाइवी' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने  तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता का किरदार निभाया था। ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज टल गई और अब इसे 10 सितंबर को रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी तो लोगों को अच्छी लगी ही साथ ही कंगना के अभिनय की भी जबरदस्त तारीफ हुई। थिएटर के साथ साथ ओटीटी पर भी प्रसारित हो रही अपनी फिल्म को लेकर कंगना ने सबका धन्यवाद जताया।



बॉलीवुड माफिया पर निकली कंगना की भड़ास

साथ ही बॉलीवुड को उनकी फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया ना देने पर लताड़ भी लगाई।सबसे पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बहुत कम ही फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें इतना प्यार और सम्मान मिलता है..थलाइवी एक ऐसी ही फिल्म है। मुझे खुशी है कि इस फिल्म के जरिए लोग थलाइवी जे जयललिता को और ज्यादा जान पा रहे हैं। मैं अपनी टीम का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने फिल्म जगत को इतनी शानदार फिल्म दी'।

Kangana ranaut slams bollywood for not appreciating her film thalaivii says rise above petty human emotions
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि ये फिल्म थिएटर में तो रिलीज हो ही चुकी है साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी इसे रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस फिल्म को देख रहे हैं। हालांकि कंगना को इस बात की नाराजगी है कि बॉलीवुड के लोगों ने उन्हें सपोर्ट नहीं दिखाया और फिल्म की तारीफ नहीं की।

Kangana ranaut slams bollywood for not appreciating her film thalaivii says rise above petty human emotions
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना जो अक्सर बॉलीवुड पर सवाल उठाती हैं और इसे बॉलीवु़ड माफिया कहती हैं इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'साथ ही मैं बॉलीवुड माफिया का इंतजार कर रही हूं जो हमारे राजनीतिक विचारों को अलग रखे जैसे कि मैं किसी काम की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती हूं वैसे ही वो भी मानवीय एहसासों से ऊपर उठें और एक हार कला को जीतने दे'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut slams bollywood for not appreciating her film thalaivii says rise above petty human emotions
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

थलाइवी का निर्देशन ए एल विजय ने किया है औ केवी विजेयेंद्र प्रसाद, माधन कार्के और रजत अरोरा ने ये फिल्म लिखी है। फिल्म में कंगना के अलावा नास्सार, भाग्यश्री, राज अर्जुन और जिशू सेनगुप्ता जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में एमजेआर और जयललिता के प्रेम कहानी को भी बखूबी दर्शाया गया है।

विज्ञापन
Kangana ranaut slams bollywood for not appreciating her film thalaivii says rise above petty human emotions
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने धाकड़ की शूटिंग पूरी कर ली है। साथ ही वो देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार भी अगली फिल्म में निभाने वाली हैं। इस फिल्म से कंगना निर्देशन की कमान भी संभालने जा रही हैं साथ ही एक फिल्म में उन्हें सीता का किरदार भी ऑफर किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed