देशभर में कोरोना महामारी ने सभी की कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे में लोग पीड़ितों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारों ने भी इसका बीड़ा उठाया है। सोनू सूद के अलावा कई सितारों ने लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। इसी बीच कंगना रणौत जो अपनी हर बात बेबाकी से रखती हैं, एक बार फिर उन्होंने अपनी टिप्पणी दी है। दरअसल, ट्विंटर अकाउंट सस्पेंड हो जाने के बाद कंगना बाकी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर कोरोना काल में फंडरेजिंग के जरिये लोगों की मदद कर रहे सितारों पर तंज कसा है। खास बात है कि कंगना ने इसे महामारी से मिलने वाला पाठ बताया है और पांच बिंदुओं में अपनी बात रखी है। जिसके बाद वो फिर चर्चा में आ गई हैं और उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
कोरोना में फंडरेजिंग: कंगना ने सितारों पर उठाए सवाल, बोलीं- 'जब खुद के पास पैसे हैं तो गरीबी का नाटक क्यों'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 20 May 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन