बॉलीवुड की 'क्वीन' यानी कंगना रणौत को सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। इन दिनों कंगना अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत एक से बढ़कर एक फिल्में करती हैं। वो ज्यादातर महिला प्रधान फिल्मों में काम करती नजर आती हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत सीएम जयललिता पर बनी फिल्म 'थलाइवी' में कंगना मुख्य किरदार निभा रही हैं। जयललिता बनने के बाद कंगना देश की पहली महिला प्रधानंत्री इंदिरा गांधी बनने की तैयारी में जुट गई हैं। बीते दिनों कंगना ने इस फिल्म की तैयारियों से संबंधित कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिनमें वह अपने मुंह पर मेक अप लगवाती नजर आई थीं। बता दें कंगना ने एक पोस्ट के जरिये जानकारी दी थी कि वह इस फिल्म का निर्देशन खुद करेंगी।
कंगना का सवाल
जिस दिन से कंगना ने इस फिल्म की घोषणा की है तब से वह जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच कंगना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, कंगना ने अपने फेसबुक अकाउंट से इंदिरा गांधी की एक काफी पुरानी तस्वीर साझा की है और एक बड़ा सवाल पूछा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ-साथ एक सवाल किया है और कैप्शन में लिखा है, 'क्या आप जानते हैं कि लोग इंदिरा जी की कर्कश आवाज, शर्मीले और अजीब व्यक्तित्व पर खुलकर हंसते थे? उनकी पार्टी में सभी उन्हें गूंगी गुड़िया कहते थे। फिर किस बात ने उन्हें सबसे क्रूर और अत्याचारी बना दिया?
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों का कहना है, 'एक मात्र ऐसी प्रधानमंत्री जिनका भारत ही नहीं विश्व लोहा मानता था।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका कोटि कोटि धन्यवाद जो आपने अपनी जान जोखिम में डाल कर इतनी महत्वपूर्ण सूचना हमें दी। हम सारी उम्र और हमारी सात पीढ़ियां आपकी आभारी रहेंगी।'
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बता दें कि बहुत पहले ये जानकारी सामने आई थी कि इंदिरा गांधी पर बनने जा रही फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं अब कंगना ने बीते दिनों कुछ तस्वीरें साझा कर ही बता दिया था कि फिल्म की शुरुआत हो चुकी है। इस फिल्म में इमरजेंसी की कहानी दिखाई जाएगी और फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में आपातकाल से जुड़ी कुछ अनोखी बातें भी देखने को मिलेंगी।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कुछ समय पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें उनका मेकअप होता दिख रहा था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा था- 'हर किरदार एक नई यात्रा की खूबसूरत शुरुआत है, आज हमने #इमरजेंसी #इंदिरा की शुरुआत की है। मेकअप आर्टिस्ट काम में लग गए हैं जिससे मेरे चेहरे, शरीर और लुक को सही से तैयार किया जा सके। बहुत से लोग मिलकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ये एक बहुत ही खास फिल्म होने वाली है'।