देश में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कंगना रणौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझा के बीच नोंक-झोंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दोनों के बीच बहसबाजी देखने को मिलती है। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिर से दिलजीत पर तंज कसा है।
हाल ही में कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैंने दिलजीत को ओपन चैलेंज दिया था की वे सिर्फ एक बार कह दे की वो खालिस्तानी नहीं है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। युवाओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, उन्हें खालिस्तान के बारे में एक सपना दिखाया गया है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ट्रोल होने पर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी है। मैंने अपने लिए कभी कुछ करने की कोशिश नहीं की। मैं जो कुछ भी कर रही हूं, वो अपने देश के लिए है। जो भी मैं कह रही हूं, वो भी इस देश के लिए ही है। मुझे इस देश से बहुत प्रोत्साहन और सम्मान मिलता है और यही मुझे उत्साहित करता है।'
3 of 4
दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत
- फोटो : फाइल
बता दें कि कंगना रणौत ने पिछले दिनों सिंगर दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर खालिस्तानी कहा था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'देश सिर्फ भारतीयों का है, खालिस्तानियों का नहीं। बोल तू खालिस्तानी नहीं है। बोल तू कि जिन खालिस्तानियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया, उनकी निंदा करता है। अगर तू ये बोलता है तो मैं माफी मांग लूंगी और तुझे सच्चा देशभक्त समझ लूंगी। जल्दी बोल, मैं इंतजार कर रही हूं।' कंगना के इस ट्वीट पर दिलजीत ने जवाब में लिखा था, 'मैं भारत के साथ हूं। जब भी कोई गलत काम करेगा वह सरकार देखेगी। यह उनका काम है। तू या मैं थोड़ी डिसाइड करेंगे। यह देश सिर्फ तेरा नहीं है सबका है भाई। इंडिया हमारा भी है भाई। तू जा यार, बोर न कर।'
4 of 4
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : instagram/diljitdosanjh
गौरतलब है कि पिछले दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशी सेलेब्स ने ट्वीट किया था। जिसमें अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग शामिल थे। रिहाना के ट्वीट के बाद दिलजीत ने उनकी जमकर तारीफ की थी और उनके सम्मान में गाना 'रिरि-रिहाना' भी रिलीज किया था। इसके बाद कंगना रनोट दिलजीत पर भड़क गईं थीं।