इन दिनों कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग कर रही हैं । फिल्म के सेट से अक्सर कंगना की तस्वीरें वायरल होती हैं । कुछ दिन पहले कंंगना ने अपने होम टाउन मनाली में 30 करोड़ रुपए का घर बनाया था । अब इस आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं ।
कंगना रनौत के आलीशान घर की तस्वीरें आईं सामने, 30 करोड़ के इस महल को देख आंखें चौंधिया जाएंगी
इस 8 बेडरूम वाले घर में कंगना का कमरा बेहद खास है । कंगना के पूरे घर में हिमाचली लुक देखने को मिलता है । कंगना के घर का इंटीरियर डिजाइन ऋचा बहल ने किया है । कंगना के नए घर की फोटोज आर्किटेक्चुअल डाइजेस्ट इंडिया मैगजीन के मई संस्करण के लिए क्लिक की गई हैं।
इस लग्जरी घर को बनवाने के लिए कंगना ने पहले 10 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी । घर को बनवाने की लागत 20 करोड़ रुपए आई है । 8 बेडरूम के अलावा इस घर में डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम, योगा रूम भी हैं।
That's #KanganaRanaut mansion in Manali. The view is superb @archdigestindia
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
दीवारों पर मुंबई से खरीदा गया कस्टमाइज पीस लगाया है और बेड को राफ लॉरेन के होम कलेक्शन से लिया गया है। एंट्रेस पर एंटीक आइटम्स लटकाए गए हैं और मेहमानों के बेडरूम को ऑरेंज लेन से डिजाइन किया गया है।
A post shared by Architectural Digest India (@archdigestindia) on
बता दें कि कंगना के पिता अमरदीप रनौत एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां आशा रनौत स्कूल टीचर हैं । उनकी बड़ी बहन रंगोली कुछ समय पहले ही मां बनी हैं । रंगोली कंगना की मैनेजर भी हैं । रंगोली एसिड अटैक जैसे दर्दनाक हादसे से गुजर चुकी हैं ।