बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है। आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले 2 दिन में ही दुनिया भर में 160 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड तक फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को भी छू लेगी। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से जहां फिल्म के मेकर्स और कलाकार काफी खुश हैं, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक बार फिर फिल्म और इसकी टीम पर निशाना साधा है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई पर उठाए सवाल, कहा- फिल्म के नए आंकड़े काफी कम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:48 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन