ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की फिल्म की रिलीजिंग का विवाद थम गया है। अब दोनों की फिल्म अलग-अलग तारीख पर रिलीज होंगी। गौरतलब है कि ऋतिक की सुपर 30 और कंगना की मेंटल है क्या 26 जुलाई को एक साथ सिनेमाघरों में लगने वाली थी। लेकिन ऋतिक ने इस विवाद पर अपने पैर पीछे खींच एक बयान जारी किया था। अभिनेता के बयान पर अब कंगना की प्रतिक्रिया आई है।
इससे पहले ऋतिक ने अपनी फिल्म सुपर 30 के निर्माताओं से अपील कर एक बयान जारी किया था कि वे फिल्म की रिलीज के लिए नई तारीख तलाश लें। उनका कहना था कि अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर वह किसी तरह के निजी कष्ट और मानसिक हिंसा का निशाना नहीं बनना चाहते हैं।
ऋतिक के इस बयान पर अब कंगना का रिएक्शन आया है। कंगना की बहन रंगोली के बयान के मुताबिक, कंगना इस बात से खुश हैं कि सुपर 30 के पीछे हटने के बाद अब उनकी फिल्म 26 जुलाई को अकेले ही रिलीज होगी और इसके लिए कंगना अपनी प्रोड्यूसर एकता कपूर की भी तारीफ करती हैं, जो ऐसे समय में फैसला ले सकीं, जबकि ऐसा फैसला करना उनके लिए आसान नहीं था।
4 of 5
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
वहीं, एकता कपूर ने भी इस बात पर जोर डाला कि फिल्म की रिलीज तारीख के बदलाव को लेकर कंगना को किसी भी तरह से दोषी ना ठहराया जाए। एकता के मुताबिक, बतौर निर्माता उन्होंने फिल्म के हितों को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है। बता दें कि कंगना और राजकुमार राव की जोड़ी को लेकर बनी साइको थ्रिलर फिल्म मेंटल है क्या पहले 21 जून को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन एकता ने अचानक इस रिलीज डेट को बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया जिसके बाद से एक बार फिर ऋतिक और कंगना आमने-सामने आ गए थे।
लेकिन 26 जुलाई के लिए ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। इस विवाद के चलते पहले फिल्म की रिलीज तारीख 9 अगस्त बताई जा रही थी। लेकिन सुपर 30 की टीम ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा था कि रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी। ऐसे में ऋतिक रोशन ने अपने एक बयान में सुपर 30 की रिलीज डेट बदलने की घोषणा कर इस विवाद को यहीं खत्म कर दिया।