बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने बुधवार यानी 10 मार्च को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की है। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कंगना ने लिखा, 'आज शूटिंग के बाद माननीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी मिलने का अवसर मिला है। इस दौरान फिल्म उद्योग में महिलाओं और बाहरी लोगों के खिलाफ विशेष रूप से भेदभाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।'
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
इसके अलावा कंगना ने इस मुलाकात के प्रति आभार जताते हुए लिखा है, 'आपकी करुणा, अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद सर।' इससे पहले कंगना ने भारत द्वारा पड़ोसी देश पाकिस्तान को 45 मिलियन कोरोनावायरस खुराक प्रदान करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के इस कदम की सराहना करते हुए अभिनेत्री ने ट्वीट किया और लिखा, 'मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि वह भी तो भारत का ही टूटा हुआ एक अंग है, वहां भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी। आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है, हा हा हा जबरदस्त।' सोशल मीडिया पर कंगना का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बता दें कि भारतीय वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जानकारी दी है। भारतीय वैक्सीन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड 'गावी' के जरिए पाकिस्तान पहुंचेगी।
5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि देश को मोदी की जरूरत है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक रिपोर्ट भी साझा किया है।