कंगना रनौत इस समय बॉलीवुड की सबसे कामयाब हीरोइनों में से एक हैं। पिछले कुछ दिनों से वो रितिक रोशन के साथ अपने अफेयर और उसके बाद दोनों के बीच चल रही जंग को लेकर चर्चा में हैं। ये कोई पहली बार नहीं है, कंगना की जिंदगी में ऐसे कई किस्से हैं जो किसी की भी आंखें नम कर दें।
रितिक से लड़ाई से पहले भी कंगना के साथ हो हुए हैं कई बुरे हादसे
कंगना रनौत और रितिक के बीच लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है। एक तरफ रितिक की तरफ से कंगना पर लगातार मेल करने का आरोप जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कंगना रितिक पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में कंगना की ओर से भेजे ई-मेल सामने आए हैं। इसमें कंगना बेहद भावुक लग रही हैं।
रितिक से लड़ाई से पहले भी कंगना के साथ हो हुए हैं कई बुरे हादसे
रितिके को भेजे गए इन मेंल में कंगना रितिको को कभी छोड़कर ना जाने, आई लव यू जान और उनके लिए किचन सजाने की बात कह रही हैं। वो अपना दिल टूट जाने से भी डर रही हैं। दोनों के बीच चल रहा सारा मामला कंगना के लिए दिल तोड़ने वाला है। इससे पहले भी वो कई बार बुरे वक्त का शिकार हो चुकी हैं।
रितिक से लड़ाई से पहले भी कंगना के साथ हो हुए हैं कई बुरे हादसे
कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पैदा होने पर घर में मातम छा गया था। कोई उनके आने से खुश नहीं था। इससे उन्होंने इशारा किया था कि उनका बचपन बहुत लाड़-प्यार में नहीं बीता। हिमाचल में जन्मी कंगना बहुत कम उम्र में बिना किसी पहचान के मुंबई आ गई। मुंबई में भी उनका कई लोगों ने फायदा उठाया।
रितिक से लड़ाई से पहले भी कंगना के साथ हो हुए हैं कई बुरे हादसे
कंगना ने अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त के बारे में कभी छुपाया नहीं। कंगना जब घर से मुंबई आईं तो 16 साल की थीं, इतने बड़े शहर में कोई सहारा नहीं। वो फुटपाथ पर सोतीं थीं। लोग अकेली लड़की को देख फायदा उठाने की कोशिश करते। फिर दोस्त भी मिले तो वो भी दगाबाज।