कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती ही हैं। बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना से हाल ही में जब देश के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आपका सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, कंगना एक फैशन इवेंट में शो स्टॉपर के तौर पर गईं थी। इवेंट के बाद जब कंगना से पॉलिटिक्स ज्वाइन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के लिए मेरी उम्र अभी बेहद कम है। कंगना ने कहा कि पॉलिटिक्स को छोड़िए, अगर कभी देश को मेरी जरूरत पड़ी तो वह देश के लिए अपनी जान भी दे देंगी।
इससे पहले भी कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात की वजह से चर्चा में आई थीं खबरे थी कि वह जल्द ही राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं और वैसे भी पाएम मोदी पहले से ही कंगना की समझदारी और अभिनय से प्रधानमंत्री मोदी भी प्रभावित हैं।
4 of 4
कंगना रनौट और सुमित व्यास
बता दें कंगना 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म कर राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग का लंदन शेड्यूल पूरा कर लौटी हैं। बात करें कंगना की तो वह इससे पहले राजकुमार राव के साथ क्वीन' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थीं। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' से भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।