कंगना रणौत का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। अभिनेत्री जिस तरह शिवसेना पर निशाना साध रही हैं, ऐसा लग नहीं रहा है कि मामला जल्द ही ठंडा पड़ेगा। ग्लैमर इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने जहां कंगना का समर्थन किया तो वहीं कई उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। इस बीच सुजैन खान की बहन और ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने कंगना रणौत की 'क्लास' को लेकर कमेंट किया जिसका जवाब गायिका सोना मोहपात्रा ने दिया।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
अपना ऑफिस तोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। फराह खान अली ने ट्वीट कर कहा कि कंगना रणौत को मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। ट्वीट में फराह ने कंगना पर कमेंट किया।
3 of 5
फराह खान अली
- फोटो : instagram/farahkhanali
फराह ने ट्वीट किया, "उनके (कंगना) पास महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को संबोधित करने की शालीनता नहीं है। वह उन्हें 'तुझे' कैसे कह सकती हैं? वह महाराष्ट्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और सम्मान के हकदार हैं। अपना क्लास दिखा रही हैं 'आप' नहीं 'तुझे क्या लगता है?' "
4 of 5
सोना मोहपात्रा
- फोटो : instagram/sonamohapatra
सोना मोहपात्रा ने यहां कंगना का समर्थन करते हुए फराह खान अली को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'वाकई अब यह किसी को ज्यादा चिंता है? 'क्लास', 'शालीनता' और बोलने का तरीका? मुंबई में यह हाल फिलहाल का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कदम है कि कंगना के घर में घुसकर उसे तोड़ दिया जाता है। राज्य द्वारा मशीनरी का खुला दुरुपयोग है। एक के खिलाफ ठगी है। यह हमें असुरक्षित महसूस कराता है।' हालांकि अब सोना के ट्विटर अकाउंट पर यह ट्वीट नजर नहीं आ रहा है।

बता दें कि बीएमसी ने नौ सितंबर को कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। बीएमसी का आरोप था कि उन्होंने अपने ऑफिस में वैध और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं करवाया था। वहीं कंगना रणौत ने बीएमसी की ओर से की गई तोड़फोड़ को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। अभिनेत्री के कहा है कि उनके पास अपने ऑफिस का दोबारा से निर्माण करवाने के पैसे नहीं हैं।