देशभर में लगातार कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को परेशान करके रख दिया है। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए समीक्षा बैठक भी की। पीएम नरेंद्र मोदी की इस समीक्षा बैठक के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनकी तारीफ की है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में उन्हें सपोर्ट किया है। कंगना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'यह जैव युद्ध / वायरस जो इस दुनिया पर छा गया है, एक बहुत बड़ा संकट है, लेकिन इस आबादी वाले देश के लिए इससे भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है कि जो सबसे महान और सबसे मजबूत नेता का भी परीक्षण कर सकता है। बल आपके साथ हो सकता है। आप अंधेरे को हराने में विजयी हो सकते हैं।'
4 of 5
कंगना राणौत
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1501 लोगों की जान चली गई हैं। देश में अबतक एक लाख 77 हजार 150 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1.47 करोड़ के पार पहुंच गई है। भारत में सबसे ज्यादा चिंताजनक एक्टिव केसों की बढ़ती संख्या है। राज्यों में बुनियादी मेडिकल सुविधाओं की कमी होती जा रही है।