{"_id":"609103628e45aa32c93fccf5","slug":"kangana-ranaut-calls-it-death-of-democracy-on-instagram-twitter-account-suspended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत: बंगाल हिंसा पर आहत अभिनेत्री ने रो-रोकर बयां किया अपना दर्द, सरकार से की राष्ट्रपति शासन की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत: बंगाल हिंसा पर आहत अभिनेत्री ने रो-रोकर बयां किया अपना दर्द, सरकार से की राष्ट्रपति शासन की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 04 May 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का टि्वटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। टि्वटर पर उनका नाम सर्च करने पर मंगलवार दोपहर प्रोफाइल नहीं खुल रहा था, जबकि साफ लिखा था कि टि्वटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही लिखा था कि जो लोग टि्वटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
इस वीडियो में कंगना ने बंगाल की तुलना कश्मीर से और ममता बनर्जी को खून की प्यासी ताड़का से की है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार को राष्ट्रपति शासन लगाने की सलाह भी दी है। कंगना ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रो-रो कर अपना दर्द बयां किया हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना रणौत कहती हैं, 'दोस्तों हम सब देख रहे हैं कि बंगाल से लगातार डिस्टर्ब करने वाली खबरें आ रहीं हैं। लोगों के मर्डर हो रहे हैं, गैंगरेप हो रहे हैं। घरों को जलाया जा रहा है। कोई भी लिबरल कुछ नहीं कह रहा है। बीबीसी वर्ल्ड,टेलीग्राफ, टाइम कोई इंटरनेशनल पेपर इसको कवर नहीं कर रहा है'।
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या ये इंडिया के खिलाफ कॉस्पिरेसी है। क्या करना चाहते हैं वो हमारे साथ। क्या हिंदू खून इतना सस्ता है? क्यों डर गए हैं देशद्रोहियों से इतना। देशद्रोही देश चलाएंगे क्या? मुझे पता है इंटरनेशनल दबाव है,हम लोग बुरी तरह से फंसे हुए हैं। लेकिन इस वक्त पर जब प्रेसिडेंट रूल की जरूरत है...जवाहर लाल नेहरू में 12 बार प्रेसिडेंट रूल लगाया था, इंदिरा गांधी ने 50 बार लगाया था...मनमोहन सिंह ने 10-12 बार लगाया था। तो हम किससे डर रहे हैं। इस देश को क्या देशद्रोही चलाएंगे....मासूमों की हत्या होगी और हम सिर्फ धरना देंगे। मैं अपनी सरकार को कहना चाहूंगीं कि जल्द से जल्द कड़ा कदम लीजिए'।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कंगना इस मामले पर लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रही थीं। बंगाल हिंसा पर उन्होंने कई वीडियोज, तस्वीरें और पोस्ट किए थे। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की जीत के बाद वहां से आ रही हिंसा की खबरों के बाद कंगना वहां राष्ट्रपति शासन की मांग उठा रही थीं। अब ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।