अभिनेत्री कंगना रणौत के घर पर दीपावली के शुभ मौके पर गृहलक्ष्मी ने कदम रखा है। कंगना के भाई अक्षत गुरुवार सुबह शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षत और रितु की शादी उदयपुर से राजस्थानी थीम पर हुई। शादी के फंक्शंस की कई तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें कंगना और उनका परिवार बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram: @kanganateam
कंगना के भाई अक्षत की शादी उदयपुर के 'द लीला पैलेस' से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई। शादी में रणौत परिवार और सागवान परिवार के कुछ करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे। गुरुवार सुबह शादी की सभी रस्में हुई हैं और शाम को रिसेप्शन होगा। शादी के सारी रस्में रजवाड़ी थीम पर हुई है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना ने अपने भाई की शादी में पर्पल और ब्लू रंग का लहंगा पहना। इसके साथ कंगना ने हैवी राजस्थानी ज्वेलरी भी पहनी थी। बालों का जूड़ा बनाकर कंगना ने उसमें गुलाब के फूल लगाए थे। कंगना इस गेटअप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अक्षत की पत्नी और अपने घर की गृहलक्ष्मी का स्वागत किया। इस दौरान दूल्हा- दुल्हन भी बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। अपनी शादी के लिए अक्षत ने स्काई ब्लू कलर की शेरवानी को चुना था। तो वहीं रितु पिंक रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
गौरतलब है कि बीते दिन शादी अन्य रस्में जैसे मेहंदी, हल्दी, संगीत भी की गई। इन सभी रस्मों की तस्वीरें भी कंगना ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। कंगना ने खुद अपने भाई के हाथ में मेहंदी लगाई थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं।