आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे ने 10 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। इससे पहले जोड़े ने 3 जनवरी को मुंबई में शादी पंजीकृत कराई थी कपल ने बीती शाम 13 जनवरी को बीकेसी जियो सेंटर में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन पार्टी में आयरा लाल लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, नूपुर भी ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। आमिर खान की बेटी की शादी के रिसेप्शन में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। आयरा-नूपुर के ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत भी शामिल हुईं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नूपुर शिकरे के रिसेप्शन में कंगना रणौत ग्रे और ब्लश पिंक कलर के लहंगा चोली में नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गहनों के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही अपने खूबसूरत घुंघराले बालों को ढीला बांध रखा था। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रह थीं। कंगना के फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है।
मेरी क्रिसमस के कलेक्शन में बढ़ोतरी, जानें गुंटूर कारम-हुनुमान समेत अन्य फिल्मों का हाल?
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत पार्टी में पैपराजी को पोज देने के दौरान 'जय सिया राम' कहती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे की मुस्कान बेहद प्यारी लग रही थी। पैप्स भी कंगना से 'जय सिया राम' कहते नजर आए। गौरतलब है कि कंगना को भी अयोध्या मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है। कंगना ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए मिले निमंत्रण की जानकारी देने के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी। इसके साथ बैकग्राउंड में उन्होंने 'मंगल भवन' नाम का गाना लगाया था। साथ ही निमंत्रण के लिए आभार जताया था।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'तेजस' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 'तेजस' के अलावा कंगना को 'चंद्रमुखी 2' में भी देखा गया था। 'चंद्रमुखी 2' में उनका अभिनय लोगों ने काफी पंसद किया था। कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में वे 'इंदिरा गांधी' की भूमिका में दिखाई देंगी।
थियटरों की मनमानी से खफा 'हनुमान' के निर्माता-वितरक, तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल से की शिकायत