रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जमकर कमाई कर रही है। हालांकि खुद को क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनके मुताबिक फिल्म की कमाई के आंकड़े गलत तरीके से पेश किए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के कलेक्शन पर ट्वीट के जरिए सवाल खड़े किए हैं। आइए जानते हैं क्या कहा केआरके ने...
केआरके ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से 'ब्रह्मसा्त्र' की टीम पर जमकर तीखा हमला बोला। उन्होंने फिल्म के कलेक्शन पर तंज कसते हुए लिखा, 'थिएटर खाली हैं लेकिन फिर भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बंपर बिजनेस कर रही है। क्योंकि इस फिल्म को देखने के लिए बृहस्पति और मंगल ग्रह से एलियंस धरती पर आ रहे हैं और दुर्भाग्य से लोग एलियंस को सिनेमाघरों में बैठे नहीं देख सकते।'
केआरके के इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए है। एक यूजर ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'खाली सिनेमाघर भी करोड़ों का बिजनेस कर रहे हैं। यह दुनिया का आठवां अजूबा है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'केआरक वापस आ गए हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एलियंस मिस्टर इंडिया की घड़ी पहन कर आ रहे हैं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर लॉफिंग इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
4 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बॉक्स ऑफिस पर अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर दूसरे सोमवार को भी अच्छी कमाई की है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने बीते दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल बिजनेस 220 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से निर्देशक अयान मुखर्जी काफी उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसके दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया जाएगा। हाल ही में अयान ने बताया था कि 2025 में फिल्म को रिलीज करने की उनकी योजना है।