फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 दिन में कमल हासन की 'विश्वरूपम 2' ने 3 फिल्मों को चटाई धूल, छप्परफाड़ कमाई के आगे फेल हो गए दिग्गज

Tue, 14 Aug 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Vishwaroopam 2 film beats Mulk Karwaan and Fanney Khan in 3 days
Vishwaroopam
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में कमल हासन की रिलीज फिल्म 'विश्वरूपम 2' की। इस कड़ी में हम 'विश्वरूपम 2' के तीन दिनों के कलेक्शन की तुलना पिछले हफ्ते रिलीज हुई तीन फिल्मों से करेंगे। इन फिल्मों में 'फन्ने खां', 'मुल्क' और 'कारवां' शामिल हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के तीन दिन तक कौन सी फिल्म कितना कमाने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।
Kamal Haasan Vishwaroopam 2 film beats Mulk Karwaan and Fanney Khan in 3 days
vishwaroopam 2
'विश्वरूपम 2' शुक्रवार यानी कि 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन साउथ के अलावा सभी जगह इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। पहले दिन 'विश्वरूपम 2' का कलेक्शन 5.95 करोड़ रहा। वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने केवल तमिलनाडु में 7 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में पहले, दूसरे और तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर कमल हासन की फिल्म कुल 18.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जो कि बेहद कम है। फिल्म ' के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि 'विश्वरूपम 2' का शानदार एक्शन भी लोगों को खींचने में नाकामयाब रहा। इस फिल्म में कमल हासन ने रॉ के अफसर का किरदार निभाया है।
 

 


 
Kamal Haasan Vishwaroopam 2 film beats Mulk Karwaan and Fanney Khan in 3 days
Karwaan
कमल हासन की 'विश्वरूपम 2' की तुलना पिछले हफ्ते रिलीज फिल्म 'मुल्क', 'कारवां' और 'फन्ने खां' से करते हैं।  'कारवां' फिल्म एक खूबसूरत सफर की कहानी है। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा दो एक्टर्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इनके नाम मलयालम एक्टर दलकीर सलमान और मिथिला पालकर हैं। 'कारवां' फिल्म ने शुक्रवार को 2.75 करोड़, शनिवार को 2.81 करोड़ और रविवार को 3.70 करोड़ की कमाई की। यानी कि तीन दिन में 'कारवां' फिल्म का कलेक्शन कुल 8.10 था जो कि कमल हासन की 'विश्वरूपम 2' के मुकाबले कम रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Vishwaroopam 2 film beats Mulk Karwaan and Fanney Khan in 3 days
mulk
अब बात करते हैं ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' की। मुल्क फिल्म में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है। 'मुल्क' एक मुस्लिम परिवार की कहानी है, जिसमें डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बारीकी से ख्याल रखा है कि हिंदू मुसलमान जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी इस फिल्म में विवाद खड़ा न हो जाए। इस फिल्म ने शुक्रवार को 2.81 करोड़, शनिवार को 3.67 करोड़ और रविवार को 3.67 करोड़ की कमाई की। यानि कि तीन दिन का कलेक्शन 'मुल्क' का 8.16 करोड़ रहा। जो कि 'कारवां' फिल्म के लगभग बराबर ही था।
विज्ञापन
Kamal Haasan Vishwaroopam 2 film beats Mulk Karwaan and Fanney Khan in 3 days
Mulk and karwaan
ऐश्वर्या और अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खां' भी 'कारवां' और 'मुल्क' दोनों से कमाई के मामले में पीछे रह गई। रिलीज के तीन दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को 2.15 करोड़, शनिवार को 2.50 करोड़ और तीसरे दिन भी करीब 2 करोड़ तक की कमाई की। यानि तीन दिन में 'फन्ने खां' का कलेक्शन 6.65 करोड़ रहा। जो कि 'कारवां' और 'मुल्क' से तो बहुत ही कम है। वहीं 'विश्वरूपम 2' के कलेक्शन से मुकाबला करने का तो सवाल ही नहीं उठता। यानी कि पिछले हफ्ते की तीनों फिल्मों के तीन दिन के कलेक्शन को देखा जाए तो 'विश्वरूपम 2' बाजी मारने में कामयाब रही। इस फिल्म के पास कलेक्शन जुटाने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 अगस्त को 2 बड़े बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed