फिल्म इंडस्ट्री में कमल हासन ने जो काम किया है वो शायद ही कोई दूसरा एक्टर कर पाया हो। जिस एफर्ट के साथ उन्होंने अलग-अलग कैरेक्टर निभाए सही माएने में फिल्म इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट उन्हें ही माना जाना चाहिए। कमल हासन उन कुछ चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी पहचान मिली। कमल हासन की यूनीक फिल्मों में से ही एक है फिल्म पुष्पक। एक ऐसी फिल्म जो ये दावा कर सकती है कि उसकी जैसी कोई दूसरी फिल्म भारत में नहीं बनी। एक ऐसी फिल्म जिसमें कोई डायलॉग नहीं थे। एक ऐसी फिल्म जिसमें कोई संवाद अगर था तो बस सिर्फ एक्सप्रेशन से था। ऐसे में जरा सोचिए कि किसी एक्टर के लिए कितना मुश्किल होता होगा कि वो बिना कुछ बोले अपनें चहरे के भावों से भावनाएं व्यक्त कर रहा है।
कमल हासन: ये है 80 के दशक में आई कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लैक कॉमेडी मूक फिल्म, बिना संवाद हुई थी शूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 17 May 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन