कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें सेट पर मौजूद तीन टेक्नीशियन्स की मौत हो गई और करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से सेट पर मौजूद हर शख्स सदमे में आ गया। अब कमल हासन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सहायता राशि देने का एलान किया है।
'इंडियन 2' के सेट पर मरने वालों के परिजनों की मदद करेंगे कमल हासन, देंगे इतने करोड़ रुपये
हादसे पर दुख जताते हुए कमल हासन ने कहा कि जान गंवाने वाले हमारे साथियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दे रहा हूं। मेरा भी एक्सीडेंट हुआ था। मैं समझता हूं कि इससे उबरना कितनी मुश्किल होता है। पैसों से हम खोने वालों की भरपाई नहीं कर सकते।
कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों का संकट मेरे अपने दर्द से कई गुना ज्यादा है। इस हादसे से लिए मैंने दुख और संवेदना जाहिर करता हूं।'
எத்தனையோ விபத்துக்களை சந்தித்து, கடந்திருந்தாலும் இன்றைய விபத்து மிகக் கொடூரமானது. மூன்று சகாக்களை இழந்து நிற்கிறேன்.எனது வலியை விட
அவர்களை இழந்த குடும்பத்தினரின் துயரம் பன்மடங்கு இருக்கும். அவர்களில் ஒருவனாக அவர்களின் துயரத்தில் பங்கேற்கிறேன்.அவர்களுக்கு என் ஆழ்ந்த அனுதாபங்கள்
बता दें कि इस हादसे में मधु (डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर), कृष्णा (असिस्टेंट डायरेक्टर) और एक स्टाफर चंद्रन की मौत हो गई है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के पता चलने पर कमाल हासन तुरंत 'इंडियन 2' के सेट पर पहुंचे थे और घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की थी। हादसे के वक्त डायरेक्टर शंकर घटनास्थल के बिल्कुल नजदीक काम कर रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
इस मशहूर फिल्ममेकर की बेटी बनी पॉर्न स्टार, कहा- पैसा कमाना चाहती हूं, पिता ने दिया साथ