{"_id":"5bdacd7fbdec226983027546","slug":"kamal-haasan-birthday-special-controversial-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल हासन के 5 विवादित बयान, नोटबंदी के लिए तो ये तक कहा- 'पीएम मांगे माफी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हासन के 5 विवादित बयान, नोटबंदी के लिए तो ये तक कहा- 'पीएम मांगे माफी'
Wed, 07 Nov 2018 07:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kamal haasan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन 7 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कमल हासन फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। यही नहीं कई बार वो इस वजह से विवादों में भी घिर जाते हैं। उन्होंने राजनीति से लेकर धर्म तक पर बयान दिया है। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 6
kamal haasan
- फोटो : file photo
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कमल हासन ने पहले इसे सपोर्ट किया। बाद में जब आम लोगों को इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो कमल हासन ने इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 'मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को उन्होंने जल्दबाजी में सपोर्ट किया। इसके लिए मांफी मांगता हूं। यह फैसला भले ही अच्छा था लेकिन इसे सही तरीके से लागू नहीं किया जा सका। अगर पीएम इस मामले में माफी मांगने के लिए तैयार हैं तो मैं उन्हें सलाम करने के लिए तैयार हूं।'
3 of 6
kamal haasan
- फोटो : file photo
कमल हासन की तमिल फिल्म मेरसल में जीएसटी के मुद्दे को दिखाया गया था और फिल्म में इसकी आलोचना की गई थी। जिसके बाद ये फिल्म विवादों में घिर गई थी। कमल हासन ने पूरे विवाद पर कहा कि 'अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है। ये देश तभी आगे बढ़ेगा जब लोगों को बोलने के लिए कहा जाएगा।' अपने इस बयान के बाद उन्हें फिर से आड़े हाथों लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kamal haasan
- फोटो : file photo
धार्मिक ग्रंथ महाभारत पर कमल हासन के बयान से विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि 'देश में ऐसा ग्रंथ पढ़ा जाता है जिसमें एक महिला को दांव पर लगा दिया गया था।' कमल हासन के बयान के बाद उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
kamal haasan
- फोटो : file photo
कमल हासन जलीकट्टू पर बैन लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ चले गए थे। कमल हासन ने जलीकट्टू का समर्थन करते हुए कहा था कि 'यह तमिल परंपरा का मामला है। अगर एनिमल एक्टिविस्ट जलीकट्टू से इतने परेशान हैं तो उन्हें बिरयानी को भी बैन कर देना चाहिए। मैं एक तमिल हूं और इस खेल को पसंद करता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।