हिंदी सिनेमा के महान निर्देशक कमाल अमरोही की आज पुण्यतिथि है। 17 जनवरी 1918 को जन्मे कमाल 11 फरवरी 1993 को इस दुनिया को अलविदा कह गये। कमाल अमरोही के पूरे करियर के दौरान ये बात साफ देखने को मिली कि उन्होंने जो भी किया, तबियत से किया, पूरे इत्मीनान से किया और ख़र्चे की परवाह नहीं की। कमाल अमरोही ने फिल्मों की कहानी लिखी, गाने लिखे और फिल्में डायरेक्ट भी कीं। इन सब के अलावा कमाल साहब अगर किसी बात को लेकर चर्चा में रहे तो वो थी उनकी निजी जिंदगी।
2 of 5
कमाल अमरोही मीना कुमारी के साथ
निजी जिंदगी में अपने लव अफेयर को लेकर कमाल साहब छाए रहे। अपने जमाने की बेहतरीन और बला की खूबसूरत अदाकारा मीना कुमारी के साथ उनकी मोहब्ब्त, फिर शादी और फिर जुदाई की खबरों ने सुर्खियां बंटोरी। इतना ही नहीं आज भी लोग इस लव स्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं।
कमाल साहब और मीना कुमारी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प थी। कमाल मीना कुमारी को जिस फिल्म के लिए साइन किया, वह तो कभी नहीं बन पाई। कमाल मीना के साथ कुछ मुलाकातों के बाद ही उन्हें दिल दे बैठे थे वह मीना से शादी करना चाहते थे लेकिन पहले से ही शादीशुदा होने की वजह से कमाल ने मीना से चोरी छुपे निकाह किया।
4 of 5
कमाल अमरोही मीना कुमारी के साथ
मीना कमाल अमरोही की पत्नी बनकर अमरोहा आईं भी मगर पति के घर नहीं गईं। कमाल अमरोही से शादी के पांच साल बाद 1958 में मीरा अमरोहा आई थीं लेकिन दूर से ही अपने ससुराल का दीदार किया और दरगाह पर चादर चढ़ाकर वापस लौट गईं। कमाल अमरोही और मीना कुमारी भले ही पति और पत्नी के रूप में एक दूसरे से अलग रहे हों, लेकिन अभिनेत्री के तौर पर वो हमेशा कमाल अमरोही की फिल्मों में काम करने के लिए उपलब्ध थीं।
5 of 5
कमाल अमरोही मीना कुमारी के साथ
मीना ने कमाल अमरोही से पांच सालों तक अलग रहने के बावजूद 'पाकीजा' की शूटिंग पूरी करने का फैसला किया। पाकीजा 1972 में 6 गानों के साथ रिलीज हुई। फिल्म के म्यूजिक ने इतिहास बनाया। भारत की पहली हॉरर फिल्म के रूप में मशहूर हुई 'महल' की कामयाबी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अमरोहा से आए कमाल अमरोही को रातों रात सुपर स्टार का दर्जा दे दिया। 'महल' फिल्म के कुछ संवाद तो आज भी लोगों की जुबां पर मौजूद होंगे- 'मुझे जरा होश में आने दो, मैं खामोश रहना चाहता हूं...' या 'फिर स्लो पॉयजन अक्सर मीठे होते हैं और धोखे अक्सर हसीन होते हैं...'