फिल्म 'कलयुग' का मशहूर गाना 'जिया धड़क- धड़क जाए' तो आपको याद ही होगा। फिल्म में कुणाल खेमू और स्माइली सूरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज हम इस फिल्म की अभिनेत्री की बात करने वाले हैं जो अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं। फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद स्माइली डिप्रेशन की शिकार भी हो गई थीं। चलिए जानते हैं स्माइली के बारे में कि आजकल वो कहां पर हैं।
2 of 5
स्माइली सूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
1983 में मुंबई में जन्मीं स्माइली महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की भांजी लगती हैं। इस तरह से वो आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और इमरान हाशमी की कजिन हैं। स्माइली के भाई मोहित सूरी जाने माने निर्देशक हैं। स्माइली अपने भाई मोहित सूरी की फिल्म 'जहर' में असिस्टेंट थीं।
3 of 5
स्माइली सूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2005 में स्माइली ने फिल्म 'कलयुग' से डेब्यू किया था। यह मोहित सूरी की भी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था लेकिन इससे स्माइली के करियर को कोई खास फायदा नहीं हुआ। इस फिल्म के बाद स्माइली 'ये मेरा इंडिया', 'क्रूक', 'क्रैकर्स' जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
4 of 5
स्माइली सूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के दो साल बाद ही स्माइली पति से अलग हो गईं। निजी जिंदगी की परेशानियों और फिल्मों में कामयाबी नहीं मिलने के बाद स्माइली मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गईं। एक इंटरव्यू में स्माइली ने बताया था कि उनके पिता और उनकी दादी का निधन हो गया था। इसके बाद वह काफी टूट गई थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं।
5 of 5
स्माइली सूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्माइली ने खुद को बिजी रखने का फैसला किया और पोल डांस सीखा। इससे उन्हें उबरने में मदद मिली। आज वो एक पोल डांसर के रूप में मशहूर हैं। अपनी पहली फिल्म के वक्त स्माइली बिल्कुल फिट और ग्लैमरस नजर आती थीं लेकिन अब उन्हें देखकर पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है। स्माइली का वजन भी काफी बढ़ चुका है।