बॉलीवुड और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकीं कल्कि केकला प्रेग्नेंट हैं । उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा एक इंटरव्यू में की थी । कल्कि ने बताया था कि वो 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं । कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड Guy Hershberg बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं । हाल ही में कल्कि ने बेबी बंप के साथ फोटो भी शेयर की थी । बता दें कि अब प्रेग्नेंसी पर कल्कि के पहले पति अनुराग कश्यप का रिएक्शन आया है ।
2 of 5
kalki
- फोटो : social media
कल्कि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर उनके एक्स-हज्बंड अनुराग का क्या रिएक्शन था। कल्कि बताती हैं कि 'अनुराग ने पैरेंट्स क्लब में उनका स्वागत किया और कहा कि कोई जरूरत हो तो उन्हें कॉल करें।' कल्कि ने बॉयफ्रेंड से शादी को लेकर भी बात की ।
3 of 5
Anurag Kashyap
- फोटो : Social Media
4 of 5
Kalki Koechlin and Guy Hershberg
- फोटो : instagram
बता दें कि कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी।
5 of 5
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap
- फोटो : social media
कल्कि को सिनेमाजगत में 12 साल हो चुके हैं। कल्कि आखिरी बार वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आई थीं। इस वेबसीरीज में कल्कि ने गुरु जी (पंकज त्रिपाठी) की अनुयायी का किरदार निभाया था। इसमें कल्कि और पंकज त्रिपाठी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और कई स्टार्स थे।
कल्कि ने बेबी बंप के साथ शेयर की पहली तस्वीर, चाहती हैं बॉयफ्रेंड के बेटे की नार्मल डिलीवरी हो