बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में एक काफी लंबा सफर तय किया है। लगभग 30 सालों से वह इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से काजोल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद काजोल ने बड़े पर्दे पर कई अनोखे और दिलचस्प किरदारों को बखूबी निभाया और अपनी पहचान बनाई। काजोल कहती हैं कि वो खुशनसीब हैं कि उन्हें लोगों का इतना प्यार मिला और समर्थन मिला।
2 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अपने काम की शुरुआत, उससे जुड़े संघर्ष और अपनी सफलता के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना कोई आम बात नहीं है। उससे भी ज्यादा जरूरी खुद पर भरोसा रखना होता है। आप खुद पर भरोसा रखेंगे तभी दुनिया आप पर भरोसा करेगी।
3 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने बताया कि, मैं लकी हूं और हम यह सब तभी कर पाते हैं जब हम खुद से प्यार करें, खुद पर भरोसा और विश्वास रखें। मैं आज जहां हूं शायद नहीं होती अगर मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की हिम्मत न करती। मैं बस काम करती रही, आगे बढ़ती रही और भविष्य में मैं खुद के लिए और कितनी चीजें बना सकती हूं, इसके बारे में सोचती रही। पुराना सब पीछे छोड़ मैंने बस आगे बढ़ने की सीख ली। लोग भी आपको तभी प्यार करते हैं जब आप खुद को प्यार करते हैं।
4 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल आगे कहती हैं कि मैं आज जो हूं, जैसी हूं, खुद को पसंद करती हूं। हालांकि यहां तक आने में मुझे एक लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ा लेकिन मैं कभी रुकी नहीं। मैं पसंद करती हूं जैसी भी मैं हूं, मुझे अपने बाल पसंद हैं, मैं साइज जीरो नहीं हूं, फिर भी खुद से प्यार करती हूं।
5 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल कहती हैं कि वो भविष्य में और बेहतर डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं जिससे लोग मेरे अंदर से वह चीजें निकालें जो शायद मैंने अपने अंदर कभी देखी ही न हों। काजोल का मानना है कि कुछ नया सीखने और करने के लिए हमेशा खुद को तैयार रखना चाहिए।