बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस से लेकर अपनी बचकानी हरकतों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हमेशा अपने चुलबुले अंदाज के कारण सुर्खियों में रहने वाली काजोल इन दिनों फिल्मी पर्दे पर बहुत ही कम नजर आती हैं, लेकिन वह कभी किसी कार्यक्रम में, तो कभी कहीं अपने फैंस को दिखती ही रहती हैं। हाल ही में काजोल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। लेकिन, खास बात यह थी कि अभिनेत्री ने उनसे बचने का एक ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी वजह से वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। इस दौरान का उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Kajol: मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख भागी काजोल, हड़बड़ाहट में एक्ट्रेस से हुई ऐसी गलती की हो गईं ट्रोल
काजोल शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। इस दौरान काजोल के सामने फोटोग्राफर्स आने लगे, तो उन्हें देखते ही काजोल ने बहुत तेज-तेज चलना शुरू कर दिया। काजोल के इस कदम को देखकर उनके पीछे-पीछे फोटोग्राफर्स भी भागने लगे। अभिनेत्री के बॉडीगार्ड्स ने कैमरामैन को हटाने की कोशिश की और इसी दौरान काजोल हंसती हुई वहां से निकल गईं। लेकिन इंस्टाग्राम पर वायरल होते इस वीडियो में नेटिजन्स काजोल की चाल देख दंग रह गए और उनकी इस हड़बडाहट भरी चाल को देख लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
ब्लैक कलर के स्ट्रेट लॉन्ग गाउन और लैदर जैकेट पहने दिखीं काजोल को पैपराजी ने धीरे चलने के लिए भी कहा था। लेकिन काजोल ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, 'मूव........देखते हैं कितने फिट हो तुम लोग।' इसके बाद वह इस तरह से चलती दिखीं की ऐसा लगा कि वह चल नहीं रही हैं, बल्कि भाग रही हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब काजोल को उनकी चाल के लिए ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले भी कई बार वह अपनी चाल को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'मैंने इस वीडियो का साउंड बंद करके रखा था। एक दम से इस वीडियो को देखकर लगा कि ये कहीं झगड़ा करने जा रही हैं इतने गुस्से में।' दूसरे ने उन्हें अजय देवगन के पान मसाला के एड पर टारगेट करते हुए लिखा, 'बोलो जुबां केसरी।' इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, 'राजधानी एक्सप्रेस की तरह चल रही हो।'
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'द गुड वाइफ-प्यार, कानून, धोखा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है और यह उनका ओटीटी डेब्यू होने वाला है।