फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल: एक हीरोइन जो उम्र बढ़ने के साथ जवान होती जा रही है

Sat, 06 Aug 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
kajol birthday special

काजोल बॉलीवुड की उन हीरोइनों में शामिल हैं, जिन्होंने 90 के दशक में जवान होने वाली पीढ़ी को प्यार करना सिखाया है। 90 और 2000 के दशक में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हर कपल की फेवरेट रही है। हर लड़की ने चाहा है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शाहरुख जैसा है और हर लड़के की ख्वाहिश काजोल जैसी लड़की। काजोल आज 42 साल की हो रही हैं। काजोल की एक्टिंग तो उनको दूसरी हीरोइनें से अलग करती ही है, एक और चीज उनको दूसरी हीरोइनों के मुकाबले खास बनाती है और ये है उनकी खूबसबरती।

बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल

kajol birthday special
- फोटो : instagram

बॉलीवुड में एक बहुत पुरानी सोच है कि हीरोइन का करियर 5-7 साल का होता है। कोई हीरोइन बहुत चली तो 10 साल। कहा जाता है कि हीरोइन अपनी एक्टिंग से कम और खूबसूरती से ज्यादा चलती है और इसीलिए 30 की हुई तो बस फिल्में मिलना बंद और शादी के बाद तो फिल्म के बारे में सोचना भी मत।

बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल

kajol birthday special

काजोल ने अपनी जिंदगी में खूबसबरती की नई परिभाषा बनाई है। जब काजोल 1992 में सिनेमा के पर्दे पर पहली बार नजर आईं तो कुछ मैगजीन ने यहां तक लिखा कि उनको मौका सिर्फ इसलिए मिला क्योंकि वो तनुजा की बेटी हैं और एक बड़े फिल्मी खानदान से आती हैं। 1993 में उनकी 'बाजीगर' आई और 1995 में 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'करन-अर्जुन'।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल

kajol birthday special

'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'करन-अर्जुन' जैसी फिल्मों ने काजोल को स्टार बना दिया। सांवली सी काजोल दर्शकों की चहेती बन गई। 90 के दशक के आखिर में जब उनका करियर अपने उरूज पर था, तभी उनको अजय देवगन से प्यार हो गया। दोनों ने फैसला कर लिया वो शादी करेंगे।

विज्ञापन

बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल

kajol birthday special

1999 में काजोल ने अजय देवगन से शादी कर ली। 1998 में काजोल को 'कुछ कुछ होता है' के लिए बेस्ट एकट्रैस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 1998 में हीं 'प्यार तो होना ही था' और 'दुशमन' के लिए उनको फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रैस का नोमिनेशन मिला। 1999 में उन्हें 'हम आपके दिल में रहते हैं' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रैस का नोमिनेशन मिला। ऐसे में कईयों को काजोल का करियर के पीक पर शादी करने का फैसला चौंका गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed