{"_id":"5fdeea1353901044a70fdb15","slug":"kajal-aggarwal-shares-a-beautiful-birthday-note-to-her-mother-and-shares-unseen-photographs-from-her-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के जन्मदिन पर काजल अग्रवाल ने कुछ इस तरह बयां किया प्यार, साझा की शादी की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां के जन्मदिन पर काजल अग्रवाल ने कुछ इस तरह बयां किया प्यार, साझा की शादी की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल और उनकी मां
- फोटो : Instagram - kajalaggarwalofficial
Link Copied
जन्मदिन की धूम ऐसी होती हैं कि हम उसी स्पेशल तरीके से मनाना पसंद करते हैं या फिर कुछ स्पेशल लिखकर उन्हें अपना प्यार देते हैं। ठीक ऐसा ही दक्षिण और बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने किया है। काजल ने अपनी मां के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा बर्थडे नोट लिखा है और अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। हर तस्वीर में दोनों के प्यार और मजबूत रिश्ते की झलक दिखाई दे रही है।
2 of 5
काजल अग्रवाल और उनकी मां
- फोटो : Instagram - kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक खूबसूरत और प्यारभरा नोट लिखा है और शादी की बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। काजल अग्रवाल ने एक लंबा सा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि जब लोग यह कहते हैं कि आप अपनी मां की तरह दिखती हो या उनकी और आवाज मिलती-जुलती है तो मुझे बहुत खुशी होती है। काजल ने लिखा कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। दुनिया की सबसे खूबसूरत और उज्जवल लड़की को जन्मदिन की बधाईयां। कृष्णा अपने पसंदीदा लोगों में हमेशा आपको रखें।
काजल अग्रवाल और उनकी मां
- फोटो : Instagram - kajalaggarwalofficial
बता दें कि हाल ही में काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद दोनों हनीमून पर भी गए थे और अब काजल अग्रवाल दोबारा अपने काम पर वापस आ गई हैं और हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सास के साथ काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
इससे पहले काजल ने अपनी सास के साथ की तस्वीरें भी साझा की थीं। ये तस्वीरें काजल की शादी के दौरान की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री और उनकी सास के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। एक तस्वीर में काजल अपनी सास के हाथ पर किस करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सास के साथ काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था कि मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती कि आप मेरी जिंदगी में हैं। जन्मदिन मुबारक हो मां।‘ इसके साथ काजल ने सास धीरा किचलू को टैग भी किया है। काजल की बहन निशा अग्रवाल ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे धीरा आंटी।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।