बॉलीवुड में इन दिनों शहनाइयों का मौसम आया है। सिंगर नेहा कक्कड़ के बाद अब अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। इस समय काजल और गौतम की शादी पर सभी की निगाहें हैं तो वहीं काजल भी फैंस को ट्रीट देने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं।
2 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/wekafawa
हाल ही में काजल अग्रवाल की मेहंदी और हल्दी की रस्म की तस्वीरें आईं। बीते दिन यानी 29 अक्तूबर को काजल और गौतम की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई है। कोविड महामारी को देखते हुए ये रस्म वर और वधु पक्ष की एक साथ की गई। दोनों रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं।
3 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
अब काजल की एक तस्वीर और सामने आई है जिसमें वह अपने होने वाले पति गौतम के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। काजल और गौतम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों का शादी से पहले ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
4 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/wekafawa
बता दें कि अपनी हल्दी की रस्म में काजल गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस के साथ ही फूल की माला और कान के बूंदे भी पहने हुए हैं। काजल की शादी में कोरोना महामारी को देखते हुए कम ही लोगों को निमंत्रण दिया गया है। शादी समारोह में केवल काजल और गौतम के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हो रहे हैं।
5 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
गौरतलब है कि काजल ने अपनी शादी की घोषणा छह अक्तूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की थी। जिसके कुछ दिन बाद दशहरे के मौके पर काजल ने अपने होने वाले पति गौतम किचलू के साथ भी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। बता दें कि काजल और गौतम आज 30 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने लगाया बिग बॉस पर फेवरिटिज्म का आरोप, कहा- 'वो लोग TRP दे रहे हैं'