साउथ इंडस्ट्री के साथ ही काजल अग्रवाल बॉलीवुड में भी एक अच्छा नाम बन चुकी हैं। काजल ने बॉलीवुड में कम ही फिल्में की हैं लेकिन अपने किरदार और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। काजल की अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। काजल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में काजल ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर #AskKajal के साथ सवाल -जवाब का गेम खेला।
बॉलीवुड अभिनेत्री को फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज, मजेदार जवाब होने लगा वायरल
काजल से #AskKajal हैशटैग के साथ उनके कई फैंस ने अलग अलग सवाल पूछे और अभिनेत्री ने कई सवालों के जवाब भी दिए। लेकिन इस बीच एक फैन ने काजल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। मोहन दास के एक फैन ने काजल अग्रवाल को प्रपोज करते हुए लिखा- 'आई लव यू, क्या तुम मेरे से शादी करोगी ? तुम्हारे जवाब का इंतजार रहेगा।'
काजल अग्रवाल ने अपने इस फैन का दिल नहीं तोड़ते हुए एक बेहद ही मजेदार जवाब दिया। काजल ने जवाब देते हुए लिखा- 'थोड़ी मेहनत और करो, इतनी आसानी से तो ये नहीं होगा।' इसके साथ ही काजल ने एक आंख मारने वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। काजल का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस काजल के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।
Put in some effort, can't happen so easily!!😉 https://t.co/TflTBA8Cjf
बता दें कि सिर्फ एक ही फैन नहीं है जो काजल अग्रवाल से शादी करना चाहता है या फिर उनकी शादी को लेकर उत्सुक है। दरअसल काजल के कई फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर #AskKajal की मदद से शादी के लिए प्रपोज किया।
ऐसे ही एक अन्य सोशल मीडिया यूजर यो यो हृद्य सागर ने काजल से पूछा- आप कब शादी कर रही हैं, आप शादी करेंगी भी या नहीं या फिर सिंगल ही रहेंगी। फैन के इस सवाल पर काजल ने जवाब दिया- मैं शादी के बंधन को मानती हूं और जब मैं शादी के लिए तैयार हो जाऊंगी तब आप सभी को इसकी जानकारी दे दूंगी।'
I strongly believe in the institution of marriage and will announce when I'm ready 🙂 https://t.co/nN6jL5ywhq
पढ़ें: संजीवनी बूटी के सवाल पर लाइफ लाइन लेते ही ट्रोल होने पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब