जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले से पूरा देश सहम उठा है। इस कायरतापूर्ण हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद से पूरे देश में गम का माहौल ही नजर आ रहा है। देश के हर घर का नौजवान इस हमले के बदले की मांग कर रहा है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी इस हमले से पूरी तरह टूट चुके हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर शहीदों के परिजनों की इस दुखभरी घड़ी में हौंसला अफजाई कर रहे हैं। ऐसे में सिंगर कैलाश खेर ने 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
बता दें कि कैलाश खेर उत्तर पद्रेश से हैं और उन्होंने यूपी के देवरिया जिले के शहीद विजय कुमार मौर्य के परिवार को 10 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। वह देवरिया शोक सभा में शामिल हो रहे हैं जहां वह शहीद परिजनों को आर्थिक मदद देंगे। वहीं, देवरिया के जिलाधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन शहीद के परिजनों को देने का फैसला लिया है। साथ ही अन्य संगठनों से भी मदद जुटाने पर काम चल रहा है।
3 of 5
गीतकार कैलाश खेर
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश खेर के इस सराहनीय कदम की खूब तारीफ भी हो रही है। वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज की एक संस्था इस फैसले पर पहुंची है कि वह 17 फरवरी को शहीदों की याद में ब्लैक डे मनाएगी। इसके अंतर्गत एक प्रार्थना सभा रखी जाएगी और 2 से 4 बजे तक के बीच किसी भी तरह का जैसे स्टूडियो, एडिट टेबल, शूटिंग पर काम नहीं किया जाएगा।
एफडब्लूआईसीई के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा 'इसके जरिए हम अपनी एकजुटता दिखाएंगे। इस दौरान, सभी 24 अहम ग्रुप के सदस्यों के साथ एफडब्लूआईसीई, पुलवामा हमले की निंदा करने के लिए फिल्म सिटी (गोरेगांव, मुंबई) के बाहर इकट्ठा होगा।' बता दें आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने की घटना से पूरा देश गुस्से में हैं। इस हमले के बाद आम लोगों से लेकर खास लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
5 of 5
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तिपुरा के गोरीपुरा इलाके में 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को उस वक्त हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF) का लंबा काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती हमला करार दिया। इसके साथ ही उसने हमलावार का एक वीडियो जारी भी किया था। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद दार कश्मीर का ही रहनेवाला था। सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट में तकरीबन 50 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।