जस्टिन बीबर एक ऐसा नाम हैं जिनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। 25 साल की उम्र में जस्टिन एक सुपरस्टार हैं। जस्टिन 12 साल की उम्र से गा रहे हैं। इतना ही नहीं जस्टिन यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सबस्क्राइबर्स बनाने वाले पहले मेल सिंगर हैं। जस्टिन को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां पैटी मैलेटी का बहुत बड़ा योगदान है।
आज जस्टिन के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुने किस्से... जस्टिन की मां पैटी शादी से पहले मां बन गई थीं । जस्टिन की परवरिश के लिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। जस्टिन के पैदा होने के बाद वो छोटी-मोटी नौकरी कर उन्हें पालती थीं।
12 साल की उम्र में जस्टिन एक गाना गुनगुना रहे थे। तभी उनकी मां ने जस्टिन को गाते हुए देखा। पैटी ने जस्टिन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और यूट्यूब पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते जस्टिन के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया और जस्टिन फेमस हो गए।
साल 2007 में क्रिश ब्राउन के हिट नंबर 'विद यू' गाया। इस गाने से लोग जस्टिन के फैन हो गए और ये सिलसिला अभी तक जारी है। जस्टिन इतनी कम उम्र में ही एक इंटरनेशनल सिंगर बन चुके हैं। कनाडा के रहने वाले जस्टिन के पास अब 1400 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
जस्टिन 30 साल से कम उम्र वाली हस्तियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। जस्टिन के साल 2017 में भारत में भी एक कॉन्सर्ट किया था । ये शो जस्टिन के पर्पज वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट के तहत हुआ था । इस कॉन्सर्ट पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे ।