अभिनेता वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर अपनी आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ये सेलिब्रिटीज देशभर में अलग-अलग जगह जाकर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर कई ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म अच्छी कमाई कर रही है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म बढ़िया कलेक्शन कर सकती है।
2 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : insta
बीते 22 मई को जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था तब रांची के रहने वाले विशाल सिंह ने फिल्म निर्देशक करण जौहर पर जुग-जुग जियो की कहानी चुराने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि ये फिल्म तो उनकी ही कहानी को चुराकर बनाई गई है। विशाल ने बताया था कि पहले उन्होंने ये कहानी करण जौहर को भेजी थी, जिसे उन्होंने ये कहते हुए वापस कर दिया था कि स्टोरी उपयोग लायक नहीं है। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शन ने बिना उनकी इजाजत लिए चोरी से फिल्म बना दी है। इस फिल्म के गाने 'नच पंजाबन' पर भी चोरी का आरोप है।
3 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म जुग-जुग जियो की बात करें तो ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी जो कभी हंसाएगी तो कभी रुलाएगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण धवन के माता-पिता का रोल निभा रहे हैं। ये एक पंजाबी परिवार की कहानी है, जिसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी पति-पत्नी हैं। दोनों की आपस में पटती नहीं है और वह तलाक लेना चाहते हैं। फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है।
4 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
ओपनिंग डे पर जुग जुग-जियो के कलेक्शन की बात की जाए की तो इसका बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म को करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना चाहिए। हालांकि अभिनेता केआरके ने फिल्म के कलेक्शन को लेकर कहा है कि ये इतनी बुरी फिल्म है कि पहले दिन सिर्फ 2-3 करोड़ का ही बिजनेस करेगी। अगर वाकई में ऐसा हुआ तो जुग-जुग जियो का बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो जाएगा।