इन दिनों करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' चर्चाओं में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस इसके लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और लगातार फिल्म के ट्रेलर को लेकर पॉजिटिव रेस्पॉन्स साझा कर रहे हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद यह चर्चाएं नेगिटिव हो गईं। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में बज रहा नच पंजाबन गाना काफी लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है। लेकिन, पाकिस्तानी सिंगर अबरार ने करण जौहर पर इस गाने को चुराने का आरोप लगा दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बॉलीवुड में किसी पर गाने चुराने का आरोप लगा हो। अनु मलिक, प्रीतम और हिमेश रेशमिया समेत कई म्यूजिक कंपोजर्स और फिल्म मेकर्स पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने या तो गाना या गाने की धुन चुराई है। आइए आपको इनकी पूरी लिस्ट दिखाते हैं।
JugJugg Jeeyo: करण जौहर से पहले इन पर लग चुका है चोरी का आरोप, लिस्ट में हिमेश से लेकर अनु मलिक तक के नाम शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 25 May 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन