फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jubin Nautiyal Top 10 Songs: check out famous songs playlist of singer on his birthday In Hindi

Jubin Nautiyal Birthday: इन गानों में आवाज का जादू बिखेर चुके हैं जुबिन नौटियाल, आज ही करें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल

Tue, 14 Jun 2022 09:06 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 09:06 AM IST
सार

इमोशनल गानों के लिए पहचाना जाने वाला यह मशहूर आर्टिस्ट आज यानी 14 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रहा है। जुबिन के इस जन्मदिन के खास मौके पर आज हमने आपके लिए उनके टॉप 10 गानों की प्लेलिस्ट तैयार की है।

विज्ञापन
Jubin Nautiyal Top 10 Songs: check out famous songs playlist of singer on his birthday In Hindi
गायक जुबिन नौटियाल - फोटो : twitter- @JubinNautiyal

विस्तार

पहाड़ों की गोद से कई साल पहले भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को एक ऐसा सितारा मिला, जिसकी आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। हम बात कर रहे हैं कबीर सिंह, मरजावं, बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल की। जुबिन नौटियाल, एक ऐसा नाम जिसे सुन दिलों दिमाग में रोमांटक सॉन्ग्स की धुन घूमने लगती है। उनके हर गाने को उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री ने दिल खोलकर प्यार दिया है, चाहे फिर वह साल 2014 में आया उनका पहला गाना 'इक मुलाकात' हो या फिर 'शेरशाह' का 'रातां लंबियां' हो। उन्होंने फिल्मों के अलावा कई एल्बम्स में गाकर भी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीता है। इमोशनल गानों के लिए पहचाना जाने वाला यह मशहूर आर्टिस्ट आज यानी 14 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रहा है। जुबिन के इस जन्मदिन के खास मौके पर आज हमने आपके लिए उनके टॉप 10 गानों की प्लेलिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को प्रपोज करने के प्लान से लेकर कैंडल लाइट डिनर तक प्ले कर सकते हैं। चलिए सुनते हैं उनके फेमस गानें......

विज्ञापन

गाना- इक मुलाकात 
फिल्म- सोनाली केबल 
साल- 2014 
साल 2014 में आई रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'सोनाली केबल' किसी को याद हो या न हो, लेकिन फिल्म में गाया जुबिन का डेब्यू सॉन्ग आजतक कोई नहीं भूल सका। 'इक मुलाकात हो' में जुबिन ने अपनी आवाज से सबका दिल जीत लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- बंदेया 
फिल्म- जज्बा 
साल- 2015
ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'जज्बा' में भी जुबिन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। लोगों को जूबिन की आवाज में फिल्म का यह गाना बहुत पसंद आया था। 

विज्ञापन

गाना- कुछ तो बता जिंदगी 
फिल्म- बजरंगी भाईजान 
साल- 2015
साल 2015 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने अपनी कहानी से दर्शकों के दिल को बखूबी खुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़े थे लेकिन इसके साथ फिल्म का एक गाना भी लोगों के दिलों में बस गया था। हम बात कर रहे हैं 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'कुछ तो बता जिंदगी' की, सलमान, मुन्नी और नवाजुद्दीन के ऊपर फिल्माए इस गाने को म्यूजिक प्रमियों ने खूब सराहा था। 

गाना- द हम्मा सॉन्ग 
फिल्म- ओके जानू 
साल- 2017
फिल्म 'आशिकी 2' से सबका दिल जीतने वाली आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी चाहे फिल्म 'ओके जानू' से बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम रही हो। लेकिन फिल्म में जुबिन के गाए गाने 'द हम्मा सॉन्ग' को लोगों का बहुत प्यार मिला। ज्यादातर रोमांटिक और दर्दभरे सॉन्ग्स गाने वाले जुबिन ने इस चारबस्टर में भी कमाल कर दिखाया था।  

गाना- लो सफर शुरू हो गया 
फिल्म- बागी 2
साल- 2018
'बागी 2' जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक रोमांटिक गाने से अपनी छाप छाप छोड़ने में सिर्फ जुबिन नौटियाल ही सफल हो सकते हैं। फिल्म में गाए गाने 'लो सफर शुरू हो गया' में एक प्यार में पड़े एक लड़के का दर्द दिखाने के लिए जो सुर जुबिन ने छेड़ा था, वह काबिले तारीफ था। 

गाना- तुझे कितना चाहें और हम  
फिल्म- कबीर सिंह 
साल- 2019
कबीर सिंह जैसे अकडू पर प्यार में पागल इंसान के दिल की बात दर्शकों तक पहुंचाना आसान नहीं था। इसमें फिल्म की कहानी, शाहिद की दमदार एक्टिंग से लेकर जुबिन नौटियाल की आवाज तक को सराहा गया था। अगर फिल्म में इनमें से कुछ एक भी कम होता तो फिल्म शायद वो नहीं कर पाती, जो उसने किया। 

गाना- तुम ही आना
फिल्म- मरजावां
साल- 2019
'कबीर सिंह' में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने के बाद जुबिन ने इसी साल सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की जोड़ी को भी अपनी सुरीली आवाज दी। फिल्म 'मरजावां' के दर्द भरे गाने 'तुम ही आना' से जुबिन छा गए थे। उनकी आवाज इस कदर लोगों के दिलों में घर कर गई थी कि स्क्रीन पर देखे बिना भी दर्द को महसूस कर पा रहे थे। 

गाना- तारों के शहर 
साल- 2020
फिल्मों में गाना गाने के साथ ही जुबिन कई बेहतरीन एल्बम्स में भी गा चुके हैं और इन्हीं में से है 'तारों के शहर' में। नेहा कक्कड़ के साथ इस गाने में सुरों का जाल बिखाने वाले जुबिन का जादू सुनने वालों पर खूब चला। प्यार की दर्द भरी दास्तां को दिखाते इस गाने ने सुनने वालों के दिलों में जगह बनाई थी। 

गाना- रातां लंबियां 
फिल्म- शेरशाह 
साल- 2021
पिछले साल रिलीज हुई शहीद मेजर विक्रम बत्रा के जीवन को दर्शाती फिल्म 'शेरशाह' ने दर्शकों के बीच खूब वाहवाही लूटी थी। सिद्धार्थ और कियारा के बीच ऑनस्क्रीन कमाल की केमेस्ट्री दिखाई, जिसमें उनका साथ जुबिन की आवाज ने दिया। फिल्म का गाना 'रातां लंबियां' अभी भी लोगों की प्लेलिस्ट का एक अटूट हिस्सा बना हुआ है। 

गाना- लुट गए 
साल- 2021
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी को अपनी आवाज देने के साथ जुबिन ने जो कमाल किया वह सुनने काबिल है। टी-सीरीज द्वारा प्रेसेंट किए गए इस गाने में इश्क की एक अधूरी दास्तां दिखाई गई है, जिसे जुबिन ने और दर्दभरा बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed