फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम की भी दमदार अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। उनके द्वारा निभाया गया जिम का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि अभिनेता अब कॉमेडी फिल्मों से कुछ समय के लिए परहेज करने की सोच रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पठान में जबर्दस्त किरदार निभाने के बाद जॉन ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अगले दो साल के लिए कॉमेडी फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है।
John Abraham: पठान की सफलता के बाद जॉन अब्राहम का मूड बदला, कॉमेडी नहीं एक्शन फिल्म की तलाश में अभिनेता
एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले जॉन मसाला एंटरटेनर के साथ कॉमेडी फिल्में भी करना चाह रहे थे। वह साजिद खान की 100% में काम करने वाले थे। वहीं, आवारा पागल दीवाना के सीक्वल के लिए भी बातचीत चल रही थी, लेकिन पठान की सफलता को देखते हुए उन्होंने अपना मन बदल लिया है।
Chetan Ahimsa: चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, कन्नड़ अभिनेता ने खुद किया दावा
रिपोर्ट की माने तो वह साजिद खान की फिल्म मे काम करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन आवारा पागल दीवाना 2 के लिए निर्माताओं ने अब दूसरे एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जॉन इन दिनों एक्शन फिल्मों की तलाश में हैं।
khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स को लगा एक और झटका, अध्ययन सुमन ने भी ठुकराया ऑफर
Shah Rukh Khan: 'लुंगी डांस' गाने को शाहरुख खान ने कर दिया था रिजेक्ट? हनी सिंह ने किया खुलासा
बता दें कि जॉन जल्द ही फिल्म तेहरान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी हैं। इसके अलावा अभिनेता एक जियो पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में भी लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान शिवम नायर के हाथों में है।
Zeenat Aman: 'लोग वेस्टर्न ग्लैम से जोड़ते हैं, लेकिन मैं दिल से देसी हूं', अपनी छवि पर खुलकर बोलीं जीनत अमान