फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh Reveals Shah Rukh Khan Did not Like Chennai Express Film Lungi dance song When He First Heard

Shah Rukh Khan: 'लुंगी डांस' गाने को शाहरुख खान ने कर दिया था रिजेक्ट? हनी सिंह ने किया खुलासा

Sat, 15 Apr 2023 04:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Apr 2023 04:45 PM IST
सार

 हाल ही में हनी सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि 'लुंगी डांस' गाना शाहरुख खान को पसंद नहीं आया था।

विज्ञापन
Honey Singh Reveals Shah Rukh Khan Did not Like Chennai Express Film Lungi dance song When He First Heard
शाहरुख खान-हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का गाना 'लुंगी डांस' खूब हिट हुआ। मगर, जिस वक्त यह गाना हनी सिंह ने शाहरुख खान को सुनाया था तो उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इस बात का खुलासा हाल ही में हनी सिंह ने किया है। बता दें कि सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम हनी 3.0 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन


शाहरुख खान की थी यह प्रतिक्रिया
हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें 'अंग्रेजी बीट' जैसा गाना बनाने के लिए कहा था। उन्होंने जब लुंगी डांस गाना तैयार होने के बाद किंग खान को सुनाया तो उन्हें सॉन्ग अच्छा नहीं लगा। ऐसे में हनी सिंह ने शाहरुख खान से कहा, 'आपको ये गाना लेना है, तो ले लीजिए नहीं तो मैं इसे सिंगल रिलीज करूंगा।'
विज्ञापन

Celebs: इन सेलेब्स ने अपनी फिल्म के रीमेक में भी दिखाया अदाकारी का दम, एक जैसे रोल से दो बार जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


हनी सिंह ने कह दी थी यह बात
हाल ही में एक बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया, 'शाहरुख खान ने मुझसे कहा कि अंग्रेजी बीट जैसा गाना बना दे। मैंने कहा, 'नहीं! आपकी फिल्म की वाइब क्या है? फिर उन्होंने तीन घंटे तक मूवी की कहानी सुनाई। मैंने कहा कि मैं कुछ बनाकर लाऊंगा। अगर सुपरहिट होगा तभी लाऊंगा वरना नहीं लाऊंगा। मैं लुंगी डांस बनाकर लाया। उन्होंने कहा कि ये गाना समझ में नहीं आया। मैंने कहा कि आपको ये गाना चाहिए तो ठीक है और अगर नहीं चाहिए, तो मैं इसे सिंगल रिलीज करूंगा और ये गाना चलेगा।'
Shriya Saran: आठ महीने की बेटी को घर छोड़कर शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, अब छलका दर्द

कई फिल्मों में दिए हैं गाने
बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का यह गाना दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं यह गाना भी खूब हिट हुआ था। बताते चलें कि हनी सिंह कई बॉलीवुड फिल्मों में सुपरहिट गाने दे चुके हैं।
Zeenat Aman: 'लोग वेस्टर्न ग्लैम से जोड़ते हैं, लेकिन मैं दिल से देसी हूं', अपनी छवि पर खुलकर बोलीं जीनत अमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed