{"_id":"5fdf3389b1c65b06bd26f9be","slug":"john-abraham-shares-his-photo-while-working-out-and-abhishek-bachchan-comment-is-now-trending","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम ने शेयर की वर्कआउट की फोटो, अभिषेक बच्चन ने किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम ने शेयर की वर्कआउट की फोटो, अभिषेक बच्चन ने किया ये कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 20 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : Instagram - thejohnabraham
Link Copied
जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर जिम करते हुए एक फोटो शेयर किया, इस फोटो पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया, जिसके बाद ये इंटरनेट के ट्रेंड्स में शामिल हो गया। बता दें कि एक दिन पहले ही जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन इंटरनेट की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुए हैं। जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम फीड पर अपनी जिम डायरीज की तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद उनकी बासेप्स को देखकर लोगों ने फोटो को खूब लाइक किया।
2 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
जॉन अब्राहम की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह से उठा हूं और तीन हैशटैग के साथ फोटो को शेयर किया। ये हैशटैग थे - फिटनेस, वर्कआउट और जिम। जॉन अब्राहम की इस तस्वीर पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया है। अभिषेक बच्चन ने जॉन अब्राहम की इस पोस्ट पर फायर वाले इमोजी को कमेंट में लिखा। जॉन की इस तस्वीर पर उनके फैंस ने 'अमेजिंग' और 'सुपर्ब' जैसे कमेंट कर रहे हैं।
17 दिसंबर को जॉन अब्राहम का जन्मदिन था। 48 साल की उम्र में भी जॉन की फिटनेस देखने के लायक है। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह एक्टर बनने से पहले एक सुपर मॉडल थे। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी बाइक्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह सुपर बाइक्स के काफी शौकीन हैं। यही वजह है जो जॉन अब्राहम के पास बाइक्स का बेहद शानदार कलेक्शन है। अपनी बाइक्स के कलेक्शन को वह समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए भी दिखाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
John Abraham
- फोटो : Instagram
हाल ही में पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (PETA) ने जॉन अब्राहम को पर्सन ऑफ द ईयर चुना था। उन्हें यह सम्मान जानवरों के प्रति अपना प्यार और उनके अधिकार की बात करने के लिए दिया गया था। इस बात की जानकारी PETA ने एक बयान जारी करके दी थी। संस्था ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'अगर दुनिया में कोई चिड़िया दर्द में है, कहीं क्रूरता के साथ पिल्लों को बेचा जा रहा है, या कोई पशु खतरे में है तो हम जॉन पर भरोसा कर सकते हैं कि वह उन्हें बचाने जाएंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।