अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी है। दोनों फिल्मों ने मिलाकर वीकेंड में लगभग 125 करोड़ का बिजनेस किया है। यह रिकॉर्डतोड़ सफलता है। बता दें, दोनों फिल्में 15 अगस्त यानि की बुधवार को रिलीज हुई थी। लिहाजा, इन्हें कमाने के लिए 5 दिनों लंबा वीकेंड मिला था। खास बात रही कि दोनों फिल्मों को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला। हालांकि, वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का बजट 50 करोड़ के करीब है। कारोबार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'सत्यमेव जयते' ने अपना बजट निकाल लिया है और कमाई की तरफ आगे बढ़ रही है। मंगलवार के कलेक्शन की बता करें तो 'गोल्ड' के खाते में 4.50 करोड़ रुपये आए और इसी के साथ अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 7 दिनों में 79 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है।
3 of 5
Gold and Satyameva Jayate
बात करें गोल्ड की तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बता दें, 'सत्यमेव जयते' ने पहले दिन 18.50 करोड़, दूसरे दिन 7.50 करोड़, तीसरे दिन 7.50 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पांचवे दिन 9.75 करोड़ और छठे दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म अब तक 57.50 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है।
4 of 5
Gold and Satyameva Jayate
जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की तुलना में गोल्ड फिल्म का बजट अधिक है। अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ है। वीकेंड पर जॉन अब्राहम के बाद 'गोल्ड' के कारोबार को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म भी बजट निकालने करीब पहुंच गई है। इन फिल्मों का छुट्टी के दिन रिलीज होना और उसके बाद वीकेंड पड़ने से अच्छा रिस्पांस मिला है। ट्रेड पंडितों की मानें सत्यमेव जयते जॉन की सबसे बड़ी फिल्म सोलो फिल्म साबित हो सकती है।
5 of 5
Gold and Satyameva Jayate
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' के पास कारोबार करने के केवल 1 दिन बचा हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस शुक्रवार सोनाक्षी सिंहा की फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी रिलीज हो रही है। गोल्ड दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें, अगर ऐसा होता है तो यह अक्षय कुमार की नौवीं 100 करोड़ी फिल्म होगी।