इस सोशल मीडिया युग में कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म से दूरी बनाई हुई है। दरअसल, बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम की। सोशल मीडिया लोगों की निजी जिंदगी में झांकने का अवसर देता है, लेकिन जॉन इससे दूर ही हैं। यही कारण है कि उनके फैन्स उन्हें करीब से बहुत कम जानते हैं। अक्सर देखा गया है कि जॉन कभी भी पर्सनल लाइफ पर बात और तस्वीरें शेयर नहीं करते। जॉन का सोशल मीडिया पर होना ना के बराबर ही है।
बता दें कि जॉन के इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज के साथ-साथ ऑफिशियल एकाउंट भी है और तो और उनके 6.8 मिलियन फॉलोवर्स भी हैं लेकिन फिर भी जॉन के फैन्स उनकी ताजा तस्वीरें देखने को तरसते रहते हैं। फिल्मों में अक्सर शर्टलेस नजर आने वाले जॉन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कभी भी शर्टलेस तस्वीर शेयर नहीं करते हैं। उन्हें डब्बू रतनानी के फोटोशूट की वजह से शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करनी पड़ी थीं।
3 of 5
john abraham with dog
- फोटो : instagram
दरअसल, जॉन अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल जानवरों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही करते हैं। क्योंकि उनके अकाउंट पर या तो जानवरों की सुरक्षा से जुड़े पोस्ट होंगे या फिर उनकी फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी तस्वीरें।उन्होंने आखिरी पोस्ट 6 अप्रैल को किया था, जिसके बाद 29 मई को एक पोस्ट किया। जॉन अब्राहम ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इसे लेकर बात की है।
सोशल मीडिया को लेकर जॉन का मानना है कि इस प्लेटफॉर्म पर पॉजिटिविटी से ज्यादा निगेटिविटी फैली हुई है। जॉन को दुख है कि कुछ स्टार्स ने सोशल मीडिया को अपनी असलियत बना लिया है। जॉन ने कहा 'इस मामले में मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं, मेरे लिए ये दुनिया किसी भी तरह से मायने नहीं रखती है, मैं छूकर महसूस करने वाली दुनिया में यकीन रखता हूं।'
बता दें कि अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी ही थे कि इसे रोकना पड़ा। गौरतलब है कि एक एक्शन सीन करने के दौरान जॉन घायल हो गये थे। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी थी। जॉन एक्शन फिल्मों के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं।