बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए वह लगातार इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। किंग खान की तारीफ करते हुए रणवीर ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आगे ले जाने वाला बताया है। शाहरुख जो अपनी 2018 की फिल्म ज़ीरो के बाद से पर्दे पर नहीं दिखे हैं, चार साल बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान के साथ वापसी करेंगे, जिसमें रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण भी होंगी।
बॉलीवुड: रणवीर सिंह ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- उन्होंने जो मॉल बनाया है हम उसमें अपनी दुकान चला रहे हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 10 May 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन